फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Garbage fires suffocate residents, anger erupts against toxic smoke

Sonipat News: कूड़े की आग से दम घुटा, जहरीले धुएं के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

Mon, 20 Apr 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Garbage fires suffocate residents, anger erupts against toxic smoke
फोटो :: सोनीपत के कुंडली स्थित पेपरमिल कॉलोनी में रोष जताते लोग। स्रोत पाठक
सोनीपत। कुंडली क्षेत्र में कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। पेपर मिल कॉलोनी के पास अवैध रूप से डाले जा रहे कूड़े में आग लगाए जाने से उठने वाले धुएं ने क्षेत्रवासियों का जीना मुहाल हो गया है। रविवार को परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े के ढेर में आग लगने से प्लास्टिक और पॉलिथीन जलकर जहरीली गैस वातावरण में फैल जाती है जिससे इलाके में धुएं की चादर तन जाती है। इसके चलते लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। शनिवार रात को भी आग लग गई थी। गोसेवा दल की टीम मौके पर पहुंची। घटना की सूचना क्षेत्रवासी सिद्धार्थ ने डायल 112 पर दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीन पर नगरपालिका की तरफ से कूड़ा डाला जा रहा है जो आबादी के बीच होने के कारण खतरे का कारण बन गया है। लोगों ने मांग की कि कूड़ा निस्तारण के लिए आबादी से दूर स्थान तय किया जाए। खुले में कूड़ा डालने व उसमें आग लगाने पर तुरंत रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पार्षद प्रवीण खत्री भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी दीपक चौहान, अंकुश चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे। दीपक चौहान ने कहा कि घटनाएं लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण का कारण बन रही हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रही हैं। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed