फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Gannaur reeled under a power crisis all night; residents faced low voltage in some areas and complete outages in others.

Sonipat News: रातभर बिजली संकट से बेहाल रहा गन्नौर, कहीं लो वोल्टेज तो कहीं गुल रही आपूर्ति

Fri, 17 Jul 2026 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gannaur reeled under a power crisis all night; residents faced low voltage in some areas and complete outages in others.
गन्नौर। शहर में बुधवार रात कई कॉलोनियों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिन क्षेत्रों में बिजली आई भी वहां लो वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल सके। उमस भरी गर्मी के बीच लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न इलाकों के लोगों ने बताया कि रातभर बार-बार बिजली कट लगते रहे। कई जगह लंबे समय तक आपूर्ति बंद रही जबकि कुछ क्षेत्रों में वोल्टेज इतना कम था कि पंखे धीमी गति से चलते रहे। इससे लोगों की नींद प्रभावित हुई। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बादशाही रोड स्थित पावर हाउस में ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाए जाने के बावजूद बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हो सकी है। भीषण गर्मी के बीच लगातार बाधित बिजली आपूर्ति से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में बढ़े बिजली भार के कारण बिजली तंत्र पर दबाव है। ट्रांसफार्मरों और उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार कुछ समय के बिजली कट लगाए जा रहे हैं। विभाग की टीमें लगातार आपूर्ति सुचारु रखने और जल्द से जल्द सामान्य व्यवस्था बहाल करने में जुटी हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
प्रवीण गोयल, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed