फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gangster, police raid, rifal, revolver, jewellery, cash found, police

गैंगस्टर रामकरण के घर की तलाशी में राइफल, टूटा रिवाल्वर, 696 कारतूस, 68 लाख के आभूषण व 2.25 लाख रुपये बरामद

Sun, 21 Mar 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
gangster, police raid, rifal, revolver, jewellery, cash found, police
गांव बैंयापुर में गैंगस्टर रामकरण के घर के अंदर जाती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव बैंयापुर में गैंगस्टर रामकरण के बंद घर की तलाशी में पुलिस ने अवैध हथियारों और कारतूस के जखीरे के साथ ही करीब 68 लाख के सोने-चांदी के आभूषण, लग्जरी गाड़ियां व सवा दो लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने गैंगस्टर के घर से राइफल, टूटा रिवाल्वर व 696 कारतूस बरामद किए हैं। इनमें कुछ प्रतिबंधित हथियारों के कारतूस भी शामिल हैं। जिनका इस्तेमाल सिर्फ सेना या पुलिस ही कर सकती है। पुलिस ने रामकरण को कोर्ट परिसर में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया है। घटना के बाद से आरोपी रामकरण फरार है।
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि वीरवार को रोहतक की सुनारिया जेल से अवैध शस्त्र अधिनियम में पेशी के लिए आए अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को कैदी वाहन में रोहतक के सिपाही महेश कुमार ने तीन गोली मार दी थी। जिस पर उसे मौके से ही काबू करने के बाद उसके खिलाफ हत्या के प्रयास व अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी ने कुबूल किया है कि उसने रामकरण बैंयापुर के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। इसके लिए रामकरण ने ही उसे अवैध हथियार व 50 हजार रुपये भी दिए थे। जिस पर रामकरण को मामले में षड्यंत्र रचने का आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी लेने के लिए सीजेएम सौरभ गुप्ता की कोर्ट से शुक्रवार को सर्च वारंट लिया और तहसीलदार मनोज अहलावत को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जिसके बाद शुक्रवार रात को पुलिस ने रामकरण के घर की तलाशी के दौरान 315 बोर के 140 कारतूस, 12 बोर के 91 कारतूस, 32 बोर के 320 कारतूस, 7.62 बोर के 10 कारतूस, 9 एमएम के दो कारतूस, 5.56 बोर के 3 कारतूस, एफएमजी के 40 कारतूस, एक खोल, टूटा रिवाल्वर, तीन खाली मैगजीन, एक राइफल 315 बोर बरामद हुई। देवेंद्र के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एएसपी निकिता खट्टर के निर्देशन में दोबारा सर्च अभियान चलाया। टीम ने सर्च अभियान के दौरान रामकरण के घर से अलमारी व मेज की दराजों से सवा दो लाख रुपये, डेढ़ किलो सोने के आभूषण, दो किलो चांदी के आभूषण, कीमती घड़ियां, ऑडी क्यू फाइव व इंडेवर गाड़ियां बरामद की। साथ ही 90 कारतूस और बरामद किए गए। इसके साथ ही लैपटाप को भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार फांदकर व कटीली तार काटकर अंदर गई पुलिस, ताला तोड़कर ली तलाशी
पुलिस के अनुसार सर्च वारंट लेकर जब टीम रामकरण के घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खोला गया तो गांव के प्रबुद्ध लोगों को रामकरण के घर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में दीवार पर लगे कांटेदार तार काटकर सीढ़ी द्वारा पुलिस कर्मी को अंदर भेजा गया। उसने अंदर से दरवाजा खोला। उसके बाद मेन गेट का ताला तोड़कर टीम घर के अंदर दाखिल हुई।
जखीरा देखकर जता रहे आशंका, बड़ी वारदात की फिराक में था रामकरण गैंग
पुलिस ने रामकरण के घर के अंदर से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। अंदेशा जताया जा रहा है कि गैंग कोई बड़ी वारदात करने की फिराक में था। पुलिस टीम वीरवार देर शाम से ही रामकरण के घर के बाहर डेरा डाले थी। लेकिन दरवाजा बंदर से बंद होने व सर्च वारंट नहीं होने के चलते शुक्रवार को तलाशी हो सकी।
कंप्यूटर इंजीनियर व सिगलीकर को भी साथ लेकर पहुंची पुलिस
पुलिस टीम शनिवार को आयकर विभाग के साथ कंप्यूटर इंजीनियर व सिगलीकर को भी साथ लेकर पहुंची थी। पुलिस ने घर के हर कोने को खंगालने के साथ ही उसके लैपटॉप को भी खंगाला है। साथ ही सिगलीकर की मदद से सभी तालों को खोला गया।
घर के चारों तरफ है गली, लगवा रखे थे 10 सीसीटीवी
पुलिस ने जब रामकरण के घर पर रेड की तो पाया कि गांव में आलीशान घर के चारों तरफ गली है। उसने चारों तरफ गलियों में सीसीटीवी लगवा रखे थे। बताया गया है कि उन्हें वह मोबाइल से ऑपरेट करता था। उसके घर के आसपास किसी के जाने पर वह सीसीटीवी में देख लेता था।
पुलिस व सेना में इस्तेमाल होने वाले हथियारों के कारतूस भी मिले
पुलिस को रामकरण के घर से बरामद हुई गोलियों में कुछ प्रतिबंधित हथियारों के कारतूस भी मिले हैं। जिसमें 7.62 बोर के 10 कारतूस व एफएमजी के 40 कारतूस शामिल हैं। पुलिस रामकरण को गिरफ्तार कर पता लगाएगी कि वह इन हथियारों के कारतूस को कहां से लेकर आया था।

वर्जन
गैंगस्टर रामकरण के घर में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में आभूषण, लग्जरी गाड़ियां, अवैध हथियार मिले हैं। सभी को जब्त कर लिया गया है। उसकी संपत्ति को अटैच कराया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed