फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   gangster, firing, police, found 40 thousand

गैंगवार में बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को गोली मारने वाले सिपाही महेश से 40 हजार रुपये बरामद

Mon, 22 Mar 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
gangster, firing, police, found 40 thousand
सोनीपत। कोर्ट परिसर में बदमाश अजय को गोली मारने के आरोपी रोहतक पुलिस के सिपाही से रिमांड के दौरान सीआईए-2 की टीम ने 40 हजार रुपये बरामद किए है। नकदी आरोपी के घर से बरामद की गई। गैंगस्टर रामकरण ने बिट्टू की हत्या का षड्यंत्र रचते हुए महेश को खर्च के लिए 50 हजार रुपये दिए थे। जिसमें से यह नकदी बरामद की गई है। आरोपी से लगातार पूछताछ जारी है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं बदमाश अजय की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर को कोर्ट परिसर में कैदी वाहन के अंदर बैठे बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा को सिर में सटाकर तीन गोली मारी गई थी। हमले में रोहतक की सुनारिया जेल से उसके साथ आए सिपाही महेश को नामजद किया गया है। उसे मौके से काबू कर लिया था। आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि हमला गैंगवार के चलते किया गया। महेश ने पुलिस के सामने कुबूल किया कि अजय की हत्या का षड्यंत्र गैंगस्टर रामकरण बैंयापुर ने रचा था। रामकरण ने ही उसे हथियार मुहैया कराया था। साथ ही इससे पहले रामकरण ने उसे 50 हजार रुपये भी दिए थे। पुलिस ने रविवार को महेश के गोहाना स्थित घर के अंदर से 40 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस उससे रामकरण गैंग के बारे में बारीकी से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

अजय की हालत में नहीं हुआ सुधार
बदमाश अजय उर्फ बिट्टू बरोणा के सिर में सटाकर तीन गोली मारी गई थी। जिसके बाद उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। वहां उसकी हालत में कोई सुधार नहीं है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में ही रखा गया है। वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही महेश से रिमांड के दौरान 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस गैंगस्टर रामकरण व उसके साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रह है। पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे हैं। आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस तकनीकी पहलुओं से भी जांच कर रही है। जल्द बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed