{"_id":"67ee264958bdcfd6de0b393a","slug":"ganaur-market-committee-secretary-deepak-sihag-suspended-banned-from-leaving-headquarters-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana:गन्नौर मार्केट कमेटी के सचिव दीपक सिहाग निलंबित, मुख्यालय से बाहर जाने पर प्रतिबंध; भ्रष्टाचार के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana:गन्नौर मार्केट कमेटी के सचिव दीपक सिहाग निलंबित, मुख्यालय से बाहर जाने पर प्रतिबंध; भ्रष्टाचार के आरोप
Thu, 03 Apr 2025 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:40 AM IST
सार
कृषि मंत्री के आदेश पर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने दीपक सिहाग को पंचकूला स्थित मुख्यालय से अटैच कर दिया है। अब वह बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकते।
विज्ञापन
गन्नौर मार्केट कमेटी के सचिव दीपक सिहाग
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत में गन्नौर मार्केट कमेटी के सचिव दीपक सिहाग को सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर कृषि मंत्री के आदेश की अवहेलना और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। निलंबन के साथ ही, उनके खिलाफ पहले से जारी जांच को और तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
गन्नौर की अनाज मंडी में स्थित श्रीचंद प्रमोद जैन फर्म को नई अनाज मंडी में दुकान आवंटित नहीं हो पाई थी। फर्म के मालिक गौरव जैन ने इस विषय में कृषि मंत्री से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की थी। मंत्री ने सचिव दीपक सिहाग को दुकान आवंटित करने का निर्देश दिया, लेकिन आरोप है कि सिहाग ने आदेश की अवहेलना करते हुए दुकान आवंटन के बदले रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
गौरव जैन ने फिर से कृषि मंत्री को शिकायत भेजी, जिसके बाद मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिहाग को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। साथ ही, भ्रष्टाचार के आरोपों की गहन जांच के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्यालय से बाहर जाने पर प्रतिबंध
कृषि मंत्री के आदेश पर हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड ने दीपक सिहाग को पंचकूला स्थित मुख्यालय से अटैच कर दिया है। अब वह बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर नहीं जा सकते।