फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Funeral of retired soldiers amid tight security

Sonipat News: कड़ी सुरक्षा के बीच सेवानिवृत्त सैनिकों की अंत्येष्टि

Sun, 17 Sep 2023 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Funeral of retired soldiers amid tight security
गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत-गोहाना रोड स्थित लाठ-जौली चौक पर सेवानिवृत्त फौजी रमेश और राज सिंह की हत्या के बाद शनिवार को गांव लाठ में कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव के युवक ही हत्या के आरोप में जेल में बंद रमेश व राज सिंह के बेटों को अदालत के आदेश पर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने की अनुमति दी गई। श्मशानघाट से ही पुलिस टीम आरोपियों को अपने साथ वापस जेल ले गई।
विज्ञापन


गांव लाठ निवासी मंजीत ने शुक्रवार को पुलिस को बताया था कि उनके ताऊ का बेटा रमेश (57) व रिश्ते में दादा राज सिंह (69) बाइक पर सोनीपत जा रहे थे। गांव लाठ से करीब दो किलोमीटर दूर चौक के पास हमलावरों ने उनकी गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान पड़ोसी गांव जौली का गुरचरण भी पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। पुलिस ने गांव लाठ के दीपक, मोनू, अमित, धर्मपाल, रणबीर और अन्य पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में शवों का पोस्टमार्टम करवाया था। दोनों की हत्या 22 अप्रैल को रणबीर के बेटे सूरज की हत्या की रंजिश में करने का आरोप है। सूरज की हत्या के मामले में राज सिंह का बेटा विक्की और रमेश का बेटा विजय जेल में बंद है। शनिवार को गांव के श्मशानघाट में राज सिंह व रमेश के अंतिम संस्कार के लिए जेल में बंद विजय व विक्की को अदालत से अनुमति लेकर लाया गया था। उन्हें कड़ी सुरक्षा में लाया गया। रमेश और राज सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान श्मशानघाट में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विक्की और विजय ने अपने-अपने पिता के शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के बाद दोनों को वापस जेल ले जाया गया।
विज्ञापन




राज सिंह को छह व रमेश को मारी 12 गोलियां

पुलिस जांच में सामने आया कि हमलावरों ने करीब 30 राउंड फायर किए गए थे। पोस्टमार्टम में पता लगा कि रमेश को 12 और राज सिंह को छह गोलियां मारी गई हैं। एक गोली गुरचरण को लगी थी। सीसीटीवी में बाइक पर भागते संदिग्ध दिख रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने दो कार में भी हमलावरों के होने की बात कही है। पुलिस को सीसीटीवी में कार दिखाई नहीं दी है। पुलिस इसे लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन टीम लगा रही आरोपियों का सुराग

दोहरे हत्याकांड में आरोपियों का पत लगाने के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है, जिसमें एक टीम सदर थाना गोहाना प्रभारी वजीर सिंह रेढ़ू की है। उसके अलावा सीआईए-सोनीपत व सीआईए गोहाना की टीम भी बनाई गई है। पुलिस टीम लगातार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed