{"_id":"66d8f97d21492cf1e60d3b37","slug":"from-today-static-surveillance-teams-will-be-deployed-at-the-checkpoints-and-will-check-vehicles-sonipat-news-c-197-1-snp1003-123983-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आज से नाकों पर तैनात होगी स्टेटिक सर्विलांस टीम, वाहनों की करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आज से नाकों पर तैनात होगी स्टेटिक सर्विलांस टीम, वाहनों की करेंगी जांच
Thu, 05 Sep 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। विधानसभा चुनाव के चलते स्टेटिक सर्विलांस टीम वीरवार से नाकों पर तैनात हाेंगी। टीम नाकों से निकलने वाले हर वाहनों की जांच करेंगी। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी), वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) व फ्लाइंग स्क्वायड टीम (एफएसटी) टीम विधानसभा आम चुनाव के दौरान गंभीरता से कार्य करें। सभी टीम इंचार्ज पुलिस के साथ साइट विजिट करें।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार बुधवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव में जरूरी है कि अपनी ड्यूटी निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप करें और ड्यूटी में लापरवाही न बरतें। उन्होंने निर्देश दिए कि एसएसटी, एफएसटी व वीएसटी से जुड़े अधिकारी पुलिस विभाग की टीमों के साथ बेहतर तालमेल रखें। अपने-अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें, ताकि कोई भी कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न कर सके। प्रशिक्षण के दौरान सी-विजिल इनवेस्टिगेटर एप (सी विजिल) और इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम एप (ईएसएमएस) की कार्यप्रणाली के बारे में अच्छी तरह जानकारी ले लें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एफएसटी की ओर से एप और कंट्रोल रूम के माध्यम से मिली सूचना और शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करें। वहीं स्टेटिक सर्विलेंस टीम निर्धारित नाकों पर वाहनों की चेकिंग करें ताकि अवैध रूप से लाए गए धन, शराब आदि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उपयोग न हो। जांच करते समय गाड़ी में सवार लोगों के साथ शिष्टाचार से बात करें। चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी अवश्य की जाए। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भेजी जाए। वीडियो सर्विलांस टीम उम्मीदवारों की ओर से किए जाने वाले चुनाव प्रचार वीडियोग्राफी करें, ताकि उसके चुनाव खर्च में चुनाव प्रक्रिया के प्रचार-प्रसार गतिविधियों को शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें टीम
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्याशी के लिए आयोग ने चुनाव खर्च के लिए लिमिट तय की है। अगर लगता है प्रत्याशी चुनाव में लिमिट क्रॉस करके खर्च कर रहा है व ब्योरा सही नहीं दे रहा है तो उस पर विशेष निगरानी रखें। वीडियोग्राफी करते वक्त क्यू सीट जरूर बनाएं। प्रतिदिन अपने कार्य का ब्योरा तैयार रखें। जब उम्मीदवार अपना खर्च रजिस्टर चेक करवाने के लिए एक्सपेंडिचर कमेटी के पास आए तो उसे यह जरूर बताएं कि उनके रिकाॅर्ड अनुसार उन्होंने कितना पैसा खर्च कर लिया और कितना और खर्च कर सकते हैं। सभी गतिविधियों की सही तरीके से मॉनिटरिंग करें। संबंधित टीम भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन की अवहेलना की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करें व इसकी सूचना संबंधित सेल को समय पर दें। उन्होंने कहा कि जब भी टीम के सदस्य किसी भी संदिग्ध की जांच करते हैं तो उसकी वीडियोग्राफी जरूर करवाएं। रैली व जनसभाओं में प्रत्याशियों ने कितनी कुर्सियां डाली हैं, उसका विवरण अकाउंटिंग टीम इसका ब्योरा अपनी रिपोर्ट में दर्ज करें।