Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From the earthen arena to the Rashtrapati Bhavan: Surjit Narwal, son of Kathura, earns the Arjuna Award

Sonipat News: मिट्टी के मैदान से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कथूरा का बेटा, सुरजीत नरवाल बने अर्जुन

Sun, 15 Nov 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
From the earthen arena to the Rashtrapati Bhavan: Surjit Narwal, son of Kathura, earns the Arjuna Award
-पांच साल की उम्र में कबड्डी से जुड़ाव, सीमित सुविधाओं के बीच शुरू किया सफर-एशियाई खेलों के दो स्वर्ण और विश्व कप की जीत में निभाई अहम भूमिकाफोटो :44: अर्जुन अवार्ड से सम्मानित सुरजीत नरवाल अपनी मां उषा रानी व पत्नी पूनम के संग। स्रोत खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। गांव की मिट्टी में खेलते हुए जिस बच्चे ने कबड्डी को अपना सपना बनाया था, उसने एक दिन उसी खेल में देश का नाम रोशन कर राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने का मुकाम हासिल किया। यह कहानी है सोनीपत जिले के गांव कथूरा के अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत सिंह नरवाल की। कभी मिट्टी के मैदान में पसीना बहाकर अपने खेल को निखारने वाले सुरजीत को अब अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति के हाथों मिला यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की बड़ी पहचान है। उनकी सफलता केवल एक खिलाड़ी की उपलब्धि नहीं, बल्कि उन ग्रामीण युवाओं के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का हौसला रखते हैं।
विज्ञापन


पांच साल की उम्र में थाम ली थी कबड्डी
सुरजीत नरवाल का कबड्डी से जुड़ाव बचपन में ही हो गया था। महज पांच साल की उम्र में उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू कर दिया था। गांव का खेल वातावरण और मैदान में लगातार अभ्यास उनके शुरुआती प्रशिक्षण का आधार बने। उस समय आधुनिक खेल सुविधाएं और मैट पर अभ्यास के अवसर सीमित थे। उन्होंने मिट्टी के मैदान में ही अपनी ताकत, फुर्ती और तकनीक को निखारा। सुरजीत के पिता जगदीश भी कबड्डी के खिलाड़ी रहे हैं। गांव में कबड्डी के प्रति युवाओं के लगाव के कारण ही सुरजीत ने कभी कबड्डी खेलना बंद नहीं किया। कबड्डी खेल के बल पर ही सुरजीत नरवाल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। वर्तमान में वह खेल कोटे से ही भारतीय नौसेना में कार्यरत है। कोच रामदिया ने बताया कि सुरजीत नरवाल छुट्टी आने के बाद नियमित रूप से मैदान पर जाता है और युवा खिलाड़ियों को कबड्डी का प्रशिक्षण देता है। उनकी यह उपलब्धी गांव के युवाओं को भी प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियाई खेलों में जीते स्वर्ण
सुरजीत के खेल जीवन की बड़ी उपलब्धियों में वर्ष 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतना शामिल है। इसके बाद वर्ष 2022 के हांगझोऊ एशियाई खेलों में भी भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया और सुरजीत इस ऐतिहासिक सफलता का हिस्सा रहे। वर्ष 2016 में भारत को कबड्डी विश्व कप का खिताब दिलाने में भी उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। ईरान के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भारतीय रक्षा पंक्ति ने जिस मजबूती से विरोधियों के हमलों को रोका, उसमें सुरजीत का योगदान यादगार रहा। अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के साथ सुरजीत ने प्रो कबड्डी लीग में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वह अलग-अलग सत्रों में कई प्रमुख टीमों का हिस्सा रहे।


अर्जुन पुरस्कार ने संघर्ष और समर्पण पर लगाई मुहर
सुरजीत नरवाल को अर्जुन पुरस्कार मिलना उनके लंबे खेल सफर की बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान उन तमाम वर्षों की मेहनत का प्रतिफल है, जब उन्होंने सीमित सुविधाओं के बीच अभ्यास जारी रखा और देश के लिए खेलने के लक्ष्य को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। गांव कथूरा से निकलकर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी में अपनी पहचान बनाने वाले सुरजीत की उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी कहानी यह संदेश देती है कि प्रतिभा को यदि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति का साथ मिल जाए तो गांव का साधारण मैदान भी विश्वस्तरीय खिलाड़ी तैयार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed