Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   From Soil to Hope: Natural Farming Changed Kapil and Babita's Fortunes

मिट्टी से उम्मीद तक : प्राकृतिक खेती ने बदली कपिल और बबीता की किस्मत

Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 23 Dec 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
From Soil to Hope: Natural Farming Changed Kapil and Babita's Fortunes
फोटो :22: प्रगतिशील किसान कपिल जमदग्नि
सोनीपत। जब रासायनिक खेती की बढ़ती लागत और घटता मुनाफा किसानों को निराशा की ओर धकेल रहा है तब सोनीपत जिले के दो किसानों ने प्रकृति को अपना साथी बना लिया। नतीजा यह हुआ कि गांव शहजादपुर के कपिल जमदग्नि और गांव मुकीनपुर की बबीता प्राकृतिक खेती की बदौलत न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि अब राज्य स्तर पर सम्मानित होने जा रहे हैं।
विज्ञापन




ढाई एकड़, अनगिनत फसलें और आत्मविश्वास की फसल

गांव शहजादपुर के किसान कपिल के पास बड़ी जमीन नहीं थी लेकिन उनके पास सोच बड़ी थी। महज ढाई एकड़ भूमि में कपिल ने प्राकृतिक खेती अपनाकर यह साबित कर दिया कि खेती का मुनाफा जमीन के रकबे से नहीं, सोच और तकनीक से तय होता है।
विज्ञापन

डेढ़ एकड़ जमीन में कपिल आज अमरूद, हल्दी, गन्ना, मूंग, सूरजमुखी, गेहूं और विभिन्न सब्जियां उगा रहे हैं। वह मल्टीक्रॉप पद्धति से एक साथ कई फसलें लेते हैं, जिससे जोखिम कम और आमदनी स्थिर बनी रहती है। प्राकृतिक तरीकों से उगाई गई उनकी फसलें न सिर्फ रसायन मुक्त हैं बल्कि बाजार में बेहतर कीमत भी दिला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल की खेती आज आसपास के किसानों के लिए सीख का केंद्र बन चुकी है। वह फसल को सीधे बेचने के बजाय वैल्यू एडिशन पर जोर देते हैं। गेहूं और बाजरे से आटा, हल्दी से पाउडर, गन्ने से गुड़ व सिरका जैसे उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचते हैं।
नौकरी छोड़ खेती अपनाई

कपिल बैंक में नौकरी करते थे। नवंबर, 2019 को उनका तबादला गुजरात कर दिया गया। इसके बाद कपिल ने नौकरी छोड़ दी। पंजाब से विदेशी प्रजाति के पौधे लाकर एक एकड़ में अमरूद का बाग लगाया। उन्होंने बाग में ताइवान और थाईलैंड समेत छह प्रजातियों के पौधे लगाए। उनके पास करीब आठ वैरायटी के 500 अमरूद के पौधे हैं। ताइवान पिंक, ताइवान व्हाइट, एप्पल फ्लेवर, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर, अनानास, हिसार सफेदा, इलाहाबादी सफेदा, लखनऊ 49 अमरूद की वैरायटी हैं।



जब हौसले ने बदली परंपरा, बबीता बनीं महिला किसानों की आवाज

गांव मुकीनपुर की बबीता ने दो एकड़ भूमि में पूरी तरह प्राकृतिक खेती अपनाकर यह दिखा दिया कि खेती में सफलता किसी जेंडर की मोहताज नहीं होती। बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के बबीता सब्जियों के साथ-साथ गेहूं जैसी फसलों की खेती कर रही हैं। प्राकृतिक खेती ने उनकी लागत को घटाया और आमदनी को बढ़ाया।
आज बबीता न केवल अपने परिवार की आर्थिक रीढ़ हैं बल्कि गांव की अन्य महिलाओं को भी खेती से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं। खेती के लिए बबीता देशी गाय के गोबर और मूत्र से तैयार जैविक खाद व कीटनाशकों का प्रयोग करती हैं।
इतना ही नहीं, वह गोबर से धूपबत्ती सहित कई घरेलू उत्पाद भी बनाती हैं, जिससे अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। बबीता का कहना है कि प्राकृतिक खेती अपनाने से लागत घटी है और मुनाफा पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ा है।


100 किसान लेंगे प्रेरणा, नई कहानियों की होगी शुरुआत

किसान दिवस समारोह के दौरान सोनीपत जिले के 100 किसान भी हिसार कृषि विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगे। आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती की जानकारी लेकर यह किसान अपने-अपने गांवों में नई शुरुआत करेंगे।

आज किया जाएगा सम्मानित

प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर नई मिसाल कायम करने वाले सोनीपत जिले के दो प्रगतिशील किसानों को राज्यस्तरीय किसान दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 23 दिसंबर को हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष किसान दिवस की थीम प्राकृतिक खेती रखी गई है।





किसान दिवस का उद्देश्य किसानों को नवाचार, प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है। सोनीपत के जिन दो किसानों को सम्मानित किया जा रहा है, वह जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

- कृषि वैज्ञानिक डॉ. संदीप आंतिल, कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत

फोटो :22: प्रगतिशील किसान कपिल जमदग्नि

फोटो :22: प्रगतिशील किसान कपिल जमदग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed