{"_id":"600b1c558ebc3e2e7b6109bc","slug":"from-punjab-tractors-are-bringing-tractor-loaded-in-trolley-sonipat-news-rtk592119977","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से ट्रॉली में लादकर ट्रैक्टर ला रहे हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से ट्रॉली में लादकर ट्रैक्टर ला रहे हैं किसान
विज्ञापन
कुंडली बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रैक्टर और सामान लेकर पहुंचे किसान। संवाद
- फोटो : Sonipat
सरकार के साथ 11वें दौर की वार्ता भी विफल होने के बाद अब कुंडली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसान दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड की तैयारियों में जुट गए हैं। ट्रैक्टर परेड में हिस्सा लेने के लिए पंजाब के साथ ही हरियाणा से भी किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंच रहे हैं। पंजाब से एक ही ट्रैक्टर में दो से तीन ट्रैक्टर जोड़कर या ट्राली में रखकर धरनास्थल पर लाए जा रहे हैं। जिससे कुंडली क्षेत्र में ट्रैक्टरों की कतार लगना शुरू हो गई है।
किसानों ने ट्रैक्टर परेड की तैयारी 10 दिन पहले से ही शुरू कर दी थी, लेकिन शुक्रवार को जीटी रोड पर इसकी झलक देखने को मिली। जीटी रोड पर अब ट्रैक्टरों की कतार लगनी शुरू हो गई है। पंजाब व हरियाणा के दूर दराज के क्षेत्र से ट्राली में दो ट्रैक्टर तो कहीं पर एक ट्रैक्टर लेकर आने के साथ ही 3 ट्रैक्टर जोड़कर लाए जा रहे हैं। पूरा दिन ट्रैक्टरों की कतार जीटी रोड पर लगी रहने के कारण जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैक्टरों की कतारें केजीपी-केएमपी के जीरो प्वाइंट तक पहुंच गई है। जिसके कारण पुलिस के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई। रूट डाइवर्ट करने में पुलिस को खूब मशक्कत करनी पड़ी। किसानों का दावा है कि ट्रैक्टर परेड में 20 राज्यों से करीब एक लाख ट्रैक्टर भाग लेंगे।
ट्रैक्टर परेड की फाइनल रिहर्सल आज
26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड के लिए किसान लगातार रिहर्सल कर रहे हैं। शुक्रवार को भी रिहर्सल की गई और किसानों ने खामियों को दूर किया। इस दौरान अनुशासन पर विशेष जोर दिया जा रहा है और युवाओं की टीमों को लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसान नेताओं का कहना है कि ट्रैक्टर परेड के लिए युवाओं व महिलाओं में पूरा जोश है। तय किया गया है कि एक ट्रैक्टर पर 4-5 किसान ही मौजूद रहेंगे। महिलाओं के ट्रैक्टर पर महिलाएं ही मौजूद रहेंगी। इसके लिए लगातार जानकारी दी जा रही है।