{"_id":"6a413241582b118a380507e8","slug":"free-ambulance-service-and-pilgrimage-bus-service-launched-for-the-convenience-of-villagers-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156144-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा और तीर्थ यात्रा बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा और तीर्थ यात्रा बस सेवा शुरू
Mon, 29 Jun 2026 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव टेहा में एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक देवेंद्र कादियान, स
गन्नौर। टेहा गांव के सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पाठक ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क एम्बुलेंस सेवा और तीर्थ यात्रा बस सेवा का शुभारंभ किया। विधायक ने दोनों वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और इस पहल की सराहना की।
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होना जरूरी है। एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में आसानी होगी। वहीं, तीर्थ यात्रा बस के संचालन से बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने संदीप पाठक की जनहितकारी पहल को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। संदीप पाठक ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
जरूरतमंद मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ ग्रामीणों, विशेषकर बुजुर्गों, को धार्मिक यात्राओं का लाभ दिलाने के लिए यह सेवा शुरू की गई है। इस अवसर पर डॉक्टर मनोज, गौरव, मनोज, प्रदीप पाठक व ग्रामीण मौजूद रहे।