{"_id":"6a3ffd246f8f1115a001e631","slug":"fraudsters-withdrew-rs-406-lakh-from-the-accounts-of-two-people-sonipat-news-c-197-1-snp1001-156110-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ठगों ने दो लोगों से खातों से 4.06 लाख निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ठगों ने दो लोगों से खातों से 4.06 लाख निकाले
Sat, 27 Jun 2026 10:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। मोबाइल गुम होने और फर्जी भुगतान एप्लीकेशन डाउनलोड होने के बाद दो लोगों के बैंक खातों से कुल मिलाकर 4.06 लाख रुपये निकल गए। पीड़ितों ने साइबर थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
कोट मोहल्ला निवासी मोनू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 22 जून को आम्रपाली एक्सप्रेस से उतरते समय रेलवे स्टेशन सोनीपत पर उनका मोबाइल गुम हो गया। बाद में उन्होंने दोनों नंबर दोबारा जारी करवाए। जब उन्होंने अपने मोबाइल नंबर पर गूगल पे डाउनलोड किया तो पता चला कि उनके बैंक खाते से करीब 1.10 लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।
इसी तरह बिहार के सारण जिले के ग्राम बंशीछपरा निवासी अरुण शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह राई इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अरिहंत टेक्नोपैक प्राइवेट लिमिटेड में क्वालिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं। वह राई गांव में किराये पर रहते हैं।
विज्ञापन
26 जून को किसी परिचित को भुगतान करने के दौरान उन्हें खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने का पता चला। इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया की राई शाखा में जानकारी लेने पर पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग तिथियों पर रकम यूपीआई के माध्यम से निकाली जा चुकी है। उनके खाते से 2,96,998 रुपये निकाले गए हैं।