फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of selling a car

कार बेचने के नाम पर 1.30 लाख रुपये की ठगी

Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.30 lakh in the name of selling a car
शहर के वार्ड 5 के युवक को ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर झांसे में लेकर 1.30 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। युवक को जब ठगी का पता लगा तो पुलिस को अवगत कराया। युवक के बयान पर खरखौदा थाना पुलिस ने अमानत में खयानत, धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 5 निवासी अमन ने पुलिस को बताया कि उसने ऑनलाइन एप ओएलएक्स को 17 दिसंबर को अपने मोबाइल में डाउनलोड किया था। उसने ओएलएक्स पर कार देखी थी। साइट पर उसे स्विफ्ट डिजायर कार पसंद आ गई। साइट पर दिए मालिक के नंबर पर उसने बात की। कार मालिक ने खुद को फौजी बताते हुए उसे अपनी बातों में उलझा लिया। उसने 17 व 18 दिसंबर को प्रदीप कुमार मिश्रा के नाम से खोले गए बैंक खाते में एक लाख 30 हजार रुपये डलवा लिए। जब उसने आरोपी को कार देने को कहा तो वह न कार दे रहा है और न ही पैसे वापस कर रहा है। वह खुद को फौजी बताते हुए उसे मारने की धमकी दे रहा है। तब अमन को ठगी का पता लगा और उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ओएलएक्स ने साइट से हटाया विज्ञापन
अमन का कहना है कि जब उसने मामले की शिकायत ओएलएक्स में की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी तो उन्होंने कार बेचने के विज्ञापन को अपनी साइट से हटा दिया है। साथ ही उसे आश्वासन दिया है कि उस युवक के बारे में जो जानकारी उनके पास है, उसे पुलिस को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ओएलएक्स साइट पर कार बेचने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ठगी करने वाले का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
- इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed