फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud of Rs 1.23 lakh by pretending to send money

पैसे भेजने का झांसा देकर 1.23 लाख निकाल रुपये की ठगी

Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.23 lakh by pretending to send money
गांव मोहाना के रहने वाले निजी कंपनी के कर्मी को झांसे में लेकर उनकी बेटी के बैंक खाते से 1.23 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। बाद में 25 हजार रुपये उसके खाते में भेजे गए। परिचित बनकर साइबर ठग ने पीड़ित के पास फोन किया था। बाद में पूरे पैसे वापस भेजने का झांसा देता रहा। पैसे वापस नहीं करने पर पीड़ित ने मोहाना थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मोहाना निवासी लखपत ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि प्राइवेट नौकरी करते हैं। 5 मार्च को रात आठ बजकर 50 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर पर एक अन्य नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम महावीर बताया। फोन करने वाले ने कहा कि वह उसके खाते में 25 हजार रुपये भेज रहा हूं। बाद में उनसे ले लेगा। इस पर वह परिचित समझकर उसकी बातों में आ गया। बाद में उसने कहा कि इस फोन-पे वॉलेट में पैसे नहीं जा रहे हैं। कोई दूसरा नंबर बता दो। इस पर उसने अपनी बेटी का खाता नंबर बता दिया। इसके बाद उसकी बेटी के खाते से 11 बार में एक लाख 23 हजार 500 रुपये निकल गए। उनके खाते से 20 हजार, 5 हजार, 20 हजार, 25 हजार, 25 हजार, 5 हजार, 5 हजार, ढाई हजार, एक हजार, 50 हजार व 10 हजार रुपये निकाले। बाद में 25 हजार रुपये उसके खाते में भेज दिए। जब उसने पैसे निकलने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसके खाते से पैसे भेजने की अवधि पूरी हो गई है। वह सुबह पैसे भेज देगा। उसके बाद फोन बंद कर दिया। वह पैसे मिलने का इंतजार करता रहा। पैसे नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
व्यक्ति ने झांसे में लेकर बैंक खाते से पैसे निकालने की शिकायत दी है। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर टीम की मदद से पता लगाया जाएगा कि पैसे किस खाते में भेजे गए हैं। जल्द ठगी के आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed