फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud of 60 lakhs in the name of selling land, case filed against the couple

जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, दंपती पर मुकदमा दर्ज

Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 60 lakhs in the name of selling land, case filed against the couple
गांव गामड़ी निवासी एक व्यक्ति ने दंपती पर जमीन बेचने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दंपती ने 80 लाख रुपये में सौदा तय कर उससे 60 लाख नकद ले लिए और बाद में रजिस्ट्री कराने भी नहीं आए। इसके बाद वह पटवारी के पास गया तो मामले का पता लगा। आरोप है कि दंपती ने पहले ही वह जमीन किसी दूसरे को 97 लाख 56 हजार में बेच दी है। इसको लेकर उसने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी दंपती पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गामड़ी निवासी कुलदीप ने बताया कि नवंबर, 2019 में गांव गुढ़ा निवासी व्यक्ति ने उससे संपर्क किया। उसने उसे बताया कि उसकी पत्नी के नाम सिरसा जिले के गांव ढुढियावाली में करीब आठ एकड़ जमीन है, जिसे वह बेचना चाहते हैं। इसको लेकर व्यक्ति ने उसे अपनी पत्नी से मिलवाया और दस्तावेज भी दिखाए। इसके बाद उसने उसकी जमीन खरीदना स्वीकार कर लिया। कुलदीप के अनुसार, उनका आठ एकड़ जमीन लेने का 80 लाख रुपये में सौदा तय हो गया था। इसके बाद 14 नवंबर, 2019 को व्यक्ति व उसकी पत्नी के साथ उसका इकरारनामा लिखा गया। इसके तहत उसने व्यक्ति व उसकी पत्नी को 60 लाख नकद दे दिए। इसके बाद 13 अक्तूबर, 2020 को रजिस्ट्री कराने की तारीख तय हुई, जो बाद में रजामंदी से 13 मई, 2021 कर दी थी। बाद में लगे लॉकडाउन के कारण वह तय तिथि को रजिस्ट्री कराने नहीं जा सका। बाद में वकील के माध्यम से नोटिस भेजकर 3 जून, 2021 को व्यक्ति की पत्नी को रजिस्ट्री के लिए बुलाया गया, लेकिन वह उस दिन नहीं आई। कुलदीप के अनुसार, हाल ही में वह कोर्ट केस करने के लिए संबंधित कार्यालय में पटवारी के पास गया तो वहां पता चला कि महिला ने जमीन को 8 जून, 2018 को अमरीक नाम की महिला को 97 लाख 56 हजार रुपये में बेच दी थी। कुलदीप का आरोप है कि व्यक्ति व उसकी पत्नी ने उसके साथ धोखाधड़ी की करके 60 लाख जमीन के ब्याने के रूप मे ऐंठ लिए हैं, जबकि वह पहले की जमीन बेच चुकी थी।
विज्ञापन

वर्जन
गांव गामड़ी निवासी कुलदीप ने जमीन के नाम पर उससे 60 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत दी है। उसने दंपती पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बदन सिंह, शहर थाना प्रभारी, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed