फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Fraud in the name of giving task, giving home loan amount and selling mobile

साइबर ठगी : टास्क देकर, होम लोन की राशि देने और मोबाइल बेचने के नाम पर ठगी

Thu, 11 Jul 2024 05:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of giving task, giving home loan amount and selling mobile
सोनीपत। साइबर ठगों का मकड़जाल बढ़ता जा रहा है। वह लगातार लोगों को झांसे में लेकर उनकी मेहनत की कमाई को हड़प रहे हैं। अब शहर के फेज बाजार के एक युवक को झांसे में लेकर टास्क पूरा करने के नाम पर 10.60 लाख रुपये ठग लिए गए। दूसरे रसोई के युवक को होम लोन देने के नाम पर 23 हजार व महिला को मोबाइल देने के नाम पर उनके पति से 16 हजार रुपये ऐंठ लिए हैं।
विज्ञापन


फेज बाजार निवासी अनिल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 23 जून को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज आया था। इसमें उन्हें इलेक्ट्रॉनिक सामान की बोली लगाने का टास्क दिया गया। वह उनकी बातों में आ गए। उनको एक टेलीग्राम लिंक से जोड़ दिया गया। 25 जून को साढ़े दस हजार रुपये खाते में डलवाए और उन्हें 15,259 रुपये दिए गए। 26 जून को 20 हजार डलवाकर 23,900 रुपये दिए गए। 27 जून को दो बार में 30 हजार व 12,445 रुपये लेकर 53,280 रुपये दिए। 28 जून को 50 हजार लेकर 63,414 रुपये वापस किए गए। फिर उन्हें एक बोली में पैसे लगाने को कहा। उनसे 29 जून को रुपये लगवाए गए। उनसे कुल 10 लाख 60 हजार 635 रुपये ऐंठ लिए गए। उन्होंने अपने रुपये वापस करने को कहा तो 11 लाख 95 हजार 799 रुपये मांगे गए। तब उन्हें ठगी का पता लगा और पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन




होम लोन पास होने का झांसा देकर 23 हजार ठगे

मूलरूप से बिहार के जिला दरभंगा के गांव बिजुलिया निवासी मक्खन पंडित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि वह गांव रसोई में किराए पर रहते हैं। वह ऑटो मोबाइल कंपनी में काम करते हैं। उनके मोबाइल पर 8 जुलाई की शाम को एक नंबर से कॉल आई थी। इसमें कहा था कि आपके पापा ने मकान के लिए लोन अप्लाई किया था। वह ग्राहक सेवा केंद्र से बोल रहे हैं। आपका लोन पास होकर आ गया है। साथ ही कॉल करने वाले ने उनसे रुपये डालने के नाम पर बैंक खाता नंबर देने की मांग की। इस पर उन्होंने अपना फोन-पे नंबर दे दिया। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि एक रुपया भेजा है, पहले चेक कर लीजिए। जैसे ही वह खाते में रुपये चेक करने लगे तो उनके खाते से 23002 रुपये कट गए। इस पर धोखाधड़ी का अहसास हुआ और तो पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल बेचने के नाम पर 16 हजार रुपये ऐंठे
गांव भठगांव निवासी सुनील ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी ने 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर एक मोबाइल देखा था। इसे खरीदने के लिए बुक किया गया था, जिसकी कीमत 1499 रुपये दिखाई गई थी। इसे खरीदने के लिए उन्होंने उनके मोबाइल से ऑर्डर कर दिया था। उसके बाद उनके पास पैसे भेजने को मैसेज आने लगे। उनके पास एक स्कैनर भेजा गया। उन्होंने उस पर 200 रुपये भेजने का प्रयास किया तो वह नहीं गए। उन्होंने एक मोबाइल नंबर दे दिया। इस पर उसने रुपये भेज दिए। फिर उनसे अलग-अलग बहाने से 16 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। उन्हें कहा गया कि उनके बाकी रुपये वापस दे दिए जाएंगे। बाद में और रुपये मांगे गए तो उन्हें ठगी का पता लगा। इस पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed