फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud from account, debit money, sonipat

कॉल कर खुद को बताया बैंक मैनेजर, खाते की जानकारी लेकर उड़ाए 70892 रुपये, मुकदमा दर्ज 16-27-26

Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
fraud from account, debit money, sonipat
सोनीपत। शहर की न्यू महाबीर कालोनी के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी ने अज्ञात पर बैंक मैनेजर बनकर बात करने व खाते की जानकारी लेकर 70892 रुपये उड़ाने का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि ठगी करने वाले ने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं होने की बात कहते हुए खाता बंद किए जाने का डर दिखाया था। व्यक्ति के बयान पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

न्यू महाबीर कालोनी के रहने वाले घनश्याम दास ने सिटी थाना की गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि उनका बैंक खाता एसबीआई की रेलवे रोड स्थित शाखा में है। घनश्याम दास ने बताया कि 23 सितंबर को दोपहर एक बजकर 9 मिनट पर उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताते हुए अपना नाम दीपक वर्मा बताया था। उसने कहा कि बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है। जिसके चलते बैंक खाता बंद हो जाएगा। उसके बाद उसने बैंक खाते से आधार कार्ड लिंक करने के नाम पर उसके एटीएम कार्ड का नाम पूछ लिया। बाद में उसने मोबाइल पर अन्य जानकारी भी ले ली। साथ ही उसके मोबाइल पर आए मैसेज भी उससे पूछ लिए। घनश्याम दास का आरोप है कि उसके बाद अलग-अलग समय में उसके खाते से 70892 रुपये निकल गए। पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन :::
बैंक खाते की जानकारी लेकर नकदी निकालने की शिकायत मिली है। सेवानिवृत्त फौजी के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर जल्द पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रवींद्र कुमार, प्रभारी, गीता भवन चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed