फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   fraud, facebook in hack, nri, case file

एनआरआई दोस्त की फेसबुक आईडी हैक कर उद्योगपति से ठगे सात लाख रुपये

Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
fraud, facebook in hack, nri, case file
मुरथल। एनआरआई दोस्त की फेसबुक आईडी हैक कर उसके परिचितों से आर्थिक सहायता के नाम पर सात लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। ठगी का पैसा पश्चिम बंगाल के बैंक से मुंबई के एक्सिस बैंक की शाखा में स्थित खाते में ट्रांसफर हुआ है। मुरथल थाना पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उस बैंक अकाउंट को ब्लॉक करा दिया है। जिस कारण ठग बैंक से पैसा नहीं निकाल सके हैं। पुलिस अब बैंक की मदद से पीड़ित उद्योगपतियों को उसका पैसा दिलाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

सोनीपत निवासी संजय वधावन की मुरथल में फैक्टरी है। संजय वधावन व संजय सूरी का एक दोस्त विनीत यूएसए में रहता है। संजय के दोस्त की फेसबुक आईडी हैक हो गई। इसके बाद हैकर सुनील गुप्ता व मधु चंदा मंडल ने उद्योगपति संजय वधावन व संजय सूरी का दोस्त बनकर फेसबुक पर बात की और बताया कि उसके बेटे की तबियत खराब है। उन्हें पैसे की सख्त जरूरत है। यह मैसेज 12 अप्रैल को प्राप्त हुए थे। मैसेज में तीन लाख रुपयों की तुरंत मांग की गई थी। इस पर संजय सूरी और संजय वधावन ने बातचीत कर सुनील कुमार गुप्ता के एकाउंट में दो बार में तीन लाख रुपये डाल दिए। उसके बाद 24 अप्रैल को दोबारा से रुपयों की मांग की गई। जिस पर दो-दो लाख रुपये दो बार में डाल दिए। इस बीच विनीत ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उसका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस पोस्ट के बाद संजय को ठगी को अहसास हुआ। उसने तुरंत इसकी शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी। जिस पर मामले के जांच अधिकारी कटार सिंह ने तुरंत कार्रवाई शुरू की तो पता लगा कि जिस अकाउंट नंबर पर पैसे ट्रांसफर हुए थे उनमें एक वेस्ट बंगाल तो दूसरा मुंबई का है। वेस्ट बंगाल के बैंक अकाउंट से पैसा मुंबई की बैंक शाखा में ट्रांसफर हुआ है। मुंबई के एक्सिस बैंक के अकाउंट में 7 लाख 83 हजार रुपये हैं। जिस पर जांच अधिकारी कटार सिंह ने बैंक मैनेजर को लिखित शिकायत व एफआईआर की कॉपी भेजी। जिस पर उस अकाउंट नंबर को ब्लॉक किया गया। जांच अधिकारी कटार सिंह ने कहा कि पुलिस मुंबई एक्सिस बैंक की ब्रांच से ठगी के पैसे को बरामद करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए कानूनी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed