{"_id":"66367050009fc37d1604aeb0","slug":"fourth-class-student-missing-from-home-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117805-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चौथी कक्षा का छात्र घर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चौथी कक्षा का छात्र घर से लापता
Sat, 04 May 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 May 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। ब्राह्मण मोहल्ला से चौथी कक्षा का आठ वर्षीय छात्र कार्तिक संदिग्ध हालत में लापता हो गया। परिजनों ने खरखौदा थाना पुलिस के साथ मिलकर कार्तिक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। ब्राह्मण मोहल्ला निवासी सोनू ने बताया कि उनका बेटा कार्तिक सरकारी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। वह शुक्रवार को स्कूल नहीं गया था। दोपहर के समय वह खेलने के लिए घर से निकला फिर नहीं लौटा। सूचना मिलने पर खरखौदा थाना पुलिस ने सोनू के घर पर पहुंचकर जानकारी ली और कार्तिक की तलाश की। पूरी रात तलाश करने के बाद भी कार्तिक का पता नहीं चला। एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में कार्तिक शुक्रवार सुबह 11 बजे दिखाई दे रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त जीत बेनीवाल ने लापता कार्तिक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन