{"_id":"66a9216cf83e74126a00ae56","slug":"fourth-and-final-priority-list-of-iti-released-152-students-included-sonipat-news-c-197-1-snp1002-122182-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईटीआई की चौथी एवं अंतिम वरीयता सूची जारी, 152 विद्यार्थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईटीआई की चौथी एवं अंतिम वरीयता सूची जारी, 152 विद्यार्थी शामिल
Tue, 30 Jul 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
फोटो 08-सोनीपत के गोहाना स्थित आईटीआई। संवाद
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान मंगलवार को चौथी एवं अंतिम वरीयता सूची जारी कर दी गई। इसमें 33 ट्रेड्स की रिक्त पड़ी 488 सीटों के लिए महज 152 विद्यार्थियों का ही नाम शामिल किया गया है। इसमें सबसे अधिक विद्यार्थी कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फिटर, मैकेनिकल मोटर व्हीकल और रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग ट्रेडस में शामिल किए गए हैं। अंतिम वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थियों को अपना दाखिला सुनिश्चित करवाने के लिए 06 अगस्त तक फीस जमा करवाने का समय दिया गया है।
जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिले के लिए 7 से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चली थी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 28 जून को पहली वरीयता सूची जारी की गई थी। सोनीपत आईटीआई में 33 ट्रेडस की 964 सीटों पर 467 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था। निर्धारित 03 जुलाई तक फीस जमा करवाते हुए इनमें से 228 विद्यार्थियों ने ही अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया था। दूसरी वरीयता सूची में 186 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया था। इनमें से 115 विद्यार्थियों ने फीस जमा करते हुए अपना दाखिला करवाया है। तीसरी वरीयता सूची में शामिल 246 विद्यार्थियों में से 133 ने ही फीस जमा करवाते हुए अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया था। सोनीपत आईटीआई में 33 ट्रेड्स की 964 सीटों पर तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद 476 विद्यार्थियों ने अपना दाखिला सुनिश्चित करवाया है। अब शेष 488 सीटों पर दाखिले होने हैं।
किस ट्रेड के कितने विद्यार्थियों को किया शामिल
ट्रेड शामिल विद्यार्थी
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट 17
ड्राफ्ट्समैन (सिविल) 03
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) 04
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) 08
इलेक्ट्रिशियन (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 02
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) 08
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 10
फिटर (एनएसक्यूएफ) 16
जियो इंफॉमेटिक्स असिस्टेंट 01
मशीनिष्ट (एनएसक्यूएफ) 10
मैकेनिक (मोटर व्हीकल) (एनएसक्यूएफ) 16
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) 10
मैकेनिकल डीजल (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 01
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) 02
प्लंबर (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 01
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग 16
शीट मेटल वर्कर (एनएसक्यूएफ) 01
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) 04
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, अंग्रेजी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 01
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) 06
स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट, हिंदी (एनएसक्यूएफ) ड्यूल 01
टूल एंड डाई मेकर (एनएसक्यूएफ) 01
वेल्डर (एनएसक्यूएफ) 01
वायरमैन (एनएसक्यूएफ) 12
कुल सीट अलॉटमेंट 152
गोहाना आईटीआई में 90 विद्यार्थियों का नाम सूची में शामिल
गोहाना। गोहाना आईटीआई में जारी की गई चौथी वरीयता सूची में 90 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। 138 सीटें रिक्त हैं। पांच अगस्त तक चलने वाली इस दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थी शनिवार व रविवार को भी आईटीआई में पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं। प्राचार्य अशोक खोखर ने बताया कि गोहाना आईटीआई में 1400 विद्यार्थियों ने आवेदन किए थे। तीन चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने तक 452 सीटों पर 314 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। 138 सीटें अब भी खाली हैं। आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रिशियन ड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, स्टेनोग्राफर व मशीनिस्ट की निर्धारित सीटों पर दाखिले पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
वर्जन
आईटीआई में मंगलवार को चौथी एवं अंतिम वरियता सूची जारी कर दी गई है। इसमें सोनीपत आईटीआई की 33 ट्रेड्स की 964 सीटों में से रिक्त पड़ी 488 सीटों के लिए 152 विद्यार्थियों का नाम शामिल किया गया है। वरीयता सूची में शामिल विद्यार्थी 05 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापित और 06 अगस्त तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं।
विक्रम सिंह, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सोनीपत