फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four youths roaming around with the intention of pelting stones on trains were caught

Sonipat News: ट्रेनों पर पथराव करने की फिराक में घूमते रहे चार युवक पकड़े

Fri, 15 Aug 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 15 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Four youths roaming around with the intention of pelting stones on trains were caught
सोनीपत। रेलवे पुलिस बल ने ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सोनीपत से गन्नौर स्टेशन तक ऑपरेशन दोस्ती के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की फिराक में रेलवे लाइनों पर घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उन पर जुर्माना लगाने के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए आरपीएफ की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ कर्मी उप निरीक्षक सहाबुद्दीन के नेतृत्व में राजलू गढ़ी-गन्नौर स्टेशन के बीच चार युवकों को घूमते हुए देखा।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर युवक रेलवे लाइन पार करके दूसरी तरफ जाने लगे। पुलिस ने पकड़कर पूछा तो उनकी पहचान गांव भाेगीपुर निवासी राजीव, गन्नौर निवासी विनोद, गांव बिंदरौली निवासी बलवान, इसराना निवासी परमबीर के रूप में हुई। चारों युवक ट्रेन पर पत्थरबाजी करने की फिराक में थे। सभी पर जुर्माना लगाने के साथ हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शताब्दी और वंदेभारत पर हुआ था पथराव
पुलिस ने बताया कि 11 जुलाई को शाम 5:30 बजे दिल्ली से अंबाला की ओर जा रही अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस पर राठधना-सोनीपत स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हुई थी। इससे पहले 13 जून को भी चंडीगढ़ से दिल्ली के रास्ते अजमेर जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस पर दोपहर बाद 3:45 बजे पत्थरबाजी गी गई थी। उप निरीक्षक आरपीएफ सोनीपत सहाबुद्दीन ने बतााय कि फिलहाल चारों को जुर्माना लगाकर जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed