{"_id":"613e567e8ebc3eb502029e55","slug":"four-youths-in-the-car-kidnapped-a-class-ix-student-sonipat-news-rtk6237802145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी सवार चार युवकों ने किया नौवीं कक्षा के छात्र का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी सवार चार युवकों ने किया नौवीं कक्षा के छात्र का अपहरण
विज्ञापन
शहर के रूप नगर के रहने वाले व्यक्ति ने टाटा एस गाड़ी सवार चार युवकों पर उसके बेटे को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक को जब होश आया तो वह बड़वासनी के पास नहरों के बीच था। वहां से परिजनों को अवगत कराया गया। परिजन अपने स्तर पर पुलिस की मदद से युवकों का पता लगाने का प्रयास करते रहे। अब पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
शहर के रूप नगर के रहने वाले सुरेंद्र सिंह ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा नौवीं कक्षा का छात्र है। वह 31 अगस्त को शाम चार बजे ट्यूशन पर जाने के लिए साइकिल पर घर से निकला था। उसके बाद वह लौटा नहीं। शाम को करीब सात बजे खरखौदा के दो युवकों का फोन आया कि हिमांशु दिल्ली ब्रांच की नहरों के पास बड़वासनी के निकट पड़ा है। सूचना मिलने पर वह नहर पर पहुंचे। वहां पर उनका बेटा मिल गया। हिमांशु ने बताया कि रूप नगर में टी प्वाइंट के पास से चार युवकों ने टाटा एस गाड़ी में उसका अपहरण कर लिया था। उन्होंने उसे कुछ सुंघा दिया था और बाद में उसकी साइकिल और स्कूल बैग भी गाड़ी में डाल लिए थे। उसके बाद उसे होश तो वह नहर के पास पड़ा था। सुरेंद्र ने बताया कि इससे पहले भी 26 अगस्त को बाइक सवार युवकों ने उसके बेटे को अगवा करने का प्रयास किया था। तब वह डरकर अपनी साइकिल लेकर भाग निकला था। बाद में वह उत्तर प्रदेश के गौरीपुर मोड़ पर मिला था। उसने बताया कि 29 अगस्त को उन्होंने पुलिस को शिकायत देने के बाद अपने स्तर पर भी मामले का पता लगाने को कहा था। अब उसने शनिवार रात को आठ बजे मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
सीसीटीवी में नहीं दिखे संदिग्ध
पुलिस के अनुसार छात्र के परिजनों संग मिलकर रूप नगर, डबल स्टोरी, महलाना रोड व गोहाना रोड के सीसीटीवी खंगाले गए। किसी भी सीसीटीवी में कोई टाटा एस गाड़ी या छात्र दिखाई नहीं दे रहा है। फिर भी परिजनों के शक के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
परिजनों ने ट्यूशन के लिए निकले छात्र के अपहरण का आरोप लगाया है। मामले की जांच में कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा। उसके बावजूद परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गहनता से जांच की जा रही है।
- नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।