फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four youths arrested including stolen bike

चोरी की बाइक समेत चार युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested including stolen bike
सदर थाना पुलिस ने चार युवकों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। चारों युवक बाइक पर सवार होकर गोहाना से पानीपत की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह ने बताया कि हवलदार नरेंद्र पुलिस की टीम के साथ मुंडलाना चौकी के सामने शुक्रवार रात नाके पर तैनात थे। उन्हें सूचना मिली कि चार युवक चोरी की बाइक लेकर गोहाना से पानीपत की तरफ जाने वाले हैं। कुछ देर बाद युवक नाका के पास पहुंचे तो पुलिस को खड़ा देख कर युवकों ने बाइक वापस मोड़ कर भागने की कोशिश की। तभी पुलिसकर्मियों ने चारों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान गांव चिड़ाना के सागर, आशीष, राहुल और अभिषेक के रूप में हुई। युवक बाइक के दस्तावेज नहीं पेश कर पाए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने पांच दिन पहले गोहाना में एक बैंक शाखा के सामने से बाइक चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed