फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four year old girl kidnapped, recovered after six hours

Sonipat News: चार साल की बच्ची का अपहरण, छह घंटे बाद किया बरामद

Thu, 16 May 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 May 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Four year old girl kidnapped, recovered after six hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। आदर्श नगर के पास गली में खेल रही चार वर्ष की बच्ची का एक युवक ने अपहरण कर लिया। बेटी के घर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की। कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में पुलिस की 10 टीमों ने अभियान चलाकर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी मूलरूप से गांव पीपलीखेड़ा फिलहाल जीवन विहार के दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मूलरूप से बिहार फिलहाल सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। उनकी चार साल की बेटी गंदा नाला के पास आदर्श नगर क्षेत्र में खेल रही थी। वह पेंटर का काम करते हैं और वह ओमेक्स सिटी में काम करने के लिए गए हुए थे। उनकी पत्नी ने बताया कि छोटी बेटी सुबह करीब साढ़े 8 बजे घर से बाहर गई थी। उसके बाद वह नहीं लौटी है। वह वापस आए और बेटी की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इस पर दोपहर ढाई बजे पुलिस को अवगत कराया गया। इसके बाद डीसीपी नरेंद्र कादियान के निर्देश पर एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में 10 टीमों का गठन किया गया। इसमें सीआईए यूनिट भी शामिल की गई। पुलिस ने तुरंत शहर के सीसीटीवी खंगाले तो एक युवक बच्ची को ले जाते दिखाई दिया। पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ा दी। इसी बीच बच्ची को बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया गया। बच्ची का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




आरोपी बोला दिल्ली तक लेकर गया, गलत नीयत से उठाया

आरोपी ने पुलिस के सामने अपराध कबूल करते है कि उसने बच्ची को गलत नीयत से उठाया था। वह बच्ची को लेकर घूमता रहा और बाद में ट्रेन में सवार होकर दिल्ली चला गया। बाद में लौट आया। उसके बाद गुरुद्वारा रोड पर पहुंचा और उसे बिस्कुट खिलाए। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने वारदात का पता लगते ही तुरंत नाकाबंदी बढ़ा दी थी। इसके बाद हर चौक पर जांच की गई। इसी बीच आरोपी ने बच्ची को बस स्टैंड के पास छोड़ दिया और पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। इसमें सीसीटीवी भी काफी मददगार बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बच्ची के अपहरण का पता लगते ही 10 टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी थी। बच्ची को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। उससे गहनता से पूछताछ कर पूरे मामले की सच्चाई सामने लाएंगे। -राहुल देव, एसीपी सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed