फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four trains remained canceled on Delhi-Amritsar route

Sonipat News: दिल्ली-अमृतसर रूट पर चार ट्रेनें रहीं रद्द

Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Four trains remained canceled on Delhi-Amritsar route
फोटो 30- सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। अमृसर-दिल्ली रेलमार्ग के करनाल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बुधवार को यातायात ब्लॉक रहा। इसके चलते अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द रही। वहीं कुरुक्षेत्र से दिल्ली चलने वाली सवारी गाड़ी 64465 और 64454 का परिचालन भी रद्द रहा।
विज्ञापन

इसके अलावा अमृतसर से मुंबई जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र से रूट डायवर्ट कर नरवाना, जींद के रास्ते पानीपत पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस का परिचालन पानीपत स्टेशन से किया गया। फाजिल्का-दिल्ली रूट की बठिंडा एक्सप्रेस, 14507 बठिंडा एक्सप्रेस, अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर अंबाला से उत्तर प्रदेश के रास्ते चलाया गया। ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों के परिचालन में हुई देरी
पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस 7:08 घंटे
अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस 4:31 घंटे
झेलम एक्सप्रेस 1:16 घंटे
दादर एक्सप्रेस 1:14 घंटे
मालवा एक्सप्रेस 1:29 घंटे
शान-ए-पंजाब 1:53 घंटे
जम्मू मेल 1:11 घंटे
हिमाचल एक्सप्रेस 1:01 घंटे
ऊंचाहार एक्सप्रेस 1:44 घंटे
रेलवे ने करनाल स्टेशन पर इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बुधवार तक यातायात ब्लॉक लिया था। तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को मार्ग परिवर्तित करके चलाया गया। यातायात ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। जल्द ही सभी ट्रेनें अंबाला-दिल्ली रूट पर अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed