{"_id":"6a5a88a66d74f67bbf001f24","slug":"four-students-from-the-district-cleared-neet-under-the-super-100-scheme-sonipat-news-c-197-1-snp1003-157122-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सुपर 100 योजना से जिले के 4 विद्यार्थियों ने नीट किया पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सुपर 100 योजना से जिले के 4 विद्यार्थियों ने नीट किया पास
Sat, 18 Jul 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शैक्षणिक पहल हरियाणा सुपर-100 योजना के तहत राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले चार विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। नीट परिणाम में सुपर 100 योजना के तहत पढ़ाई करने वाले सोनीपत जिले के 4 विद्यार्थियों ने जिले का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम के तहत रविता ने जहां कैटेगरी 466वां रैक हासिल किया। वहीं साहिल, अन्नु, मंयक ने भी राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) पास की।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सरकार के सहयोग से मेधावी विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करवाने के उद्देश्य से सुपर 100 योजना की शुरूआत की रखी है। सुपर 100 योजना के तहत हर वर्ष परीक्षा आयोजित की जाती है। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिले के 19 विद्यार्थियों ने अपनी लगन व मेहनत के बलबूते पर अपना चयन करवाया था। इसमें दो विद्यार्थियों ने चयन के बावजूद कुरुक्षेत्र में केंद्र को ज्वाइन नहीं किया था।
इनके अलावा 17 विद्यार्थियों ने पढ़ाई पूरी की और वर्ष 2026 की नीट में भाग लिया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सुपर 100 योजना के तहत जिले के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थी खुद को साबित करने में कामयाब रहे। इसके बाद अभिभावकों, संबंधित विद्यालयों, शिक्षकों में खुशी का माहौल है। जिला शिक्षा विभाग ने आशा व्यक्त की, कि विद्यार्थियों के इस परिणाम से अन्य विद्यार्थियों का भी उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि हरियाणा सुपर-100, शिक्षा विभाग एवं विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से संचालित आवासीय शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम है। इसके माध्यम से छह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश प्राप्त कर अपने जीवन में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकें। इस बार सोनीपत के 4 विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा पास की है।