फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four roads will be renovated with Rs. 3.64 crores

Sonipat News: 3.64 करोड़ से चार सड़कों का होगा नवीनीकरण

Sat, 03 May 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Four roads will be renovated with Rs. 3.64 crores
फोटो 03- सोनीपत के खस्ताहाल गांव मुरथल से मेहंदीपुर रोड पर बने गड्ढे। संवाद
सोनीपत। जिले की चार सड़कों का 3.64 करोड़ रुपये से नवीनीकरण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से राई हलके के तहत आने वाली इन सड़कों की कुल लंबाई 9.18 किलोमीटर है। नवीनीकरण के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़कों का काम जल्द शुरू होने से वाहन चालकों और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से गांव मेहंदीपुर से यमुना बांध, मुरथल से मेहंदीपुर, मच्छरोला से मेहंदीपुर व गांव मच्छरोला यमुना घाट से यमुना नदी रोड का नवीनीकरण करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद विभाग ने मुख्यालय से अलॉटमेंट प्राप्त कर ली है। करीब चार गांवों को आपस में जोड़ने वाली इन सड़कों से रोजाना हजारों वाहन चालक आवागमन करते हैं। खस्ताहालत सड़कों की सुधार के लिए ग्रामीण काफी समय से मांग कर रहे थे। लोगों की समस्या को देखते हुए विभाग ने सड़कों के नवीनीकरण के लिए बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

इन सड़कों का होगा नवीनीकरण
सड़क का नाम किलोमीटर लागत
मेहंदीपुर से यमुना बांध रोड 3.36 किमी 1.85 करोड़
मुरथल से मेहंदीपुर रोड 2.61 किमी 22.21 लाख
मच्छरोला से मेहंदीपुर रोड 1.81 किमी 81.02 लाख
मच्छरोला यमुना घाट से यमुना रोड 1.41 किमी 76.01 लाख
लोक निर्माण विभाग ने राई के तहत आने वाली चार सड़कों के नवीनीकरण के लिए बजट तैयार कर मुख्यालय भेजा था। उसे मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर ली गई है। इन सड़कों के नवीनीकरण का काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। -दिलबाग मेहरा, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग।

फोटो 03- सोनीपत के खस्ताहाल गांव मुरथल से मेहंदीपुर रोड पर बने गड्ढे। संवाद

फोटो 03- सोनीपत के खस्ताहाल गांव मुरथल से मेहंदीपुर रोड पर बने गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed