फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four people accused of cheating by sending fake links were arrested from Jhansi and Delhi.

Sonipat News: फर्जी लिंक भेजकर ठगी करने के चार आरोपी झांसी और दिल्ली से गिरफ्तार

Mon, 23 Feb 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Four people accused of cheating by sending fake links were arrested from Jhansi and Delhi.
पुलिस की गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता - फोटो : 1
सोनीपत। सोनीपत पुलिस ने साइबर ठगी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए फर्जी लिंक के माध्यम से 93,578 रुपये की ठगी करने वाले चार आरोपियों को झांसी और दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगी गई राशि में से 90,120 रुपये बरामद कर लिए हैं व कोर्ट के माध्यम से बरामद कर लिए हैं, जबकि वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड और तीन सिम कार्ड भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन

थाना साइबर सोनीपत की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपियाें की पहचान झांसी निवासी योगेंद्र और कुलदीप व मूलरूप से प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद शब्बीर व बिहार के गया निवासी मोहम्मद रेहान फजल के रूप में हुई है। शब्बीर और मोहम्मद रेहान फिलहाल दिल्ली के निजामुद्दीन में रहते थे। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुंदर संवारी निवासी संजय ने 16 दिसंबर 2025 को थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 दिसंबर 2025 को उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक आया। उसको खोलने पर उनसे व्यक्तिगत जानकारी और इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अनजाने में जानकारी साझा कर दी। इसके बाद उनके बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन में 93,578 रुपये योगेंद्र नामक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गए। मामले में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

थाना साइबर सोनीपत के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक नवदीप, विनीत, मुख्य सिपाही प्रदीप और सिपाही विकास की टीम ने तकनीकी विश्लेषण और बैंकिंग विवरण के आधार पर आरोपितों की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed