{"_id":"64288201df3b3a68ef0105d4","slug":"four-killed-in-separate-road-accidents-sonipat-news-c-17-1-110775-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अलग-अलग सड़क हादसों में चार की गई जान
Sun, 02 Apr 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में आरओ कंपनी के कर्मी समेत चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक के शव को वाहनों ने बुरी कुचल दिया जिससे उसकी पहचान तक नहीं हो सकी। पुलिस ने तीन शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जबकि चौथे की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मुरथल व बहालगढ़ थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव बावली पट्टी निवासी सुधीर कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित आरओ कंपनी में कार्यरत हैं। उनके साथ पूर्वी दिल्ली के शास्त्री नगर स्थित गली नंबर-4 निवासी जुनैद भी काम करते थे। उन्होंने बताया कि वह दोनों कंपनी के एक कर्मी की बाइक लेकर काम के सिलसिले में खानपुर विश्वविद्यालय आए थे। वहां से वह शाम के समय बाइक पर सवार होकर वापस दिल्ली के लिए चले थे। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। उन्होंने बाइक को एक साइड में रोक दिया। इस दौरान उनके साथी जुनैद ने कहा कि उन्हें अपना रोजा खोलना है जिसके चलते वह बारिश में ही दिल्ली के लिए चल पड़े। जब वह मुरथल फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सडक़ पर गिर गए। जुनैद दाहिनी तरफ तथा वह बाएं तरफ गिर गए जिससे ट्रक का टायर जुनैद के सिर से उतर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सुधीर के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोमोज बेचकर आ रहे युवक की दुर्घटना में मौत, साथी चोटिल
नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास स्थित गोल्डन हट ढाबे के निकट ट्रक चालक के अचानक साइड दबाने से बाइक चालक ने बचने का प्रयास किया तो फिसलकर गया। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई और उसका साथी कर्मी घायल हो गया। मामचंद वाटिका कॉलोनी निवासी लाल सिंह ने राई थाना पुलिस को बताया कि उनके बेटे रोहित (18) सेक्टर-14 में मोमोज की रेहड़ी लगाते थे। शुक्रवार की शाम को वह बाइक पर अपने साथ काम करने वाले रितिक और संदीप के साथ कुंडली में मोमोज सप्लाई करने के लिए गए थे। वापस आते समय जब वह गोल्डन हट ढाबा के सामने पहुंचे तो चालक ने अपना ट्रक अचानक उनकी बाइक तरफ मोड़ दिया। बचने के प्रयास में उनके बेटे ने बाइक को एक तरफ किया तो वह फिसल गई और रोहित का हेलमेट गिर गया और सिर सड़क से टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे बैठे रितिक को भी चोट लगी। रितिक ने राहगीरों की मदद से रोहित को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रातभर इंतजार करते रहे परिजन, सुबह सड़क के किनारे मिला शव
गांव गढ़ी मिमारपुर निवासी साजिद ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि उनकी छोटी बहन साहिबा की शादी गांव मनौली निवासी बबलू के साथ हुई थी। उनके जीजा बबलू तीन साल से उनकी बहन साहिबा के साथ उनके गांव गढ़ी मिमारपुर में रहते थे। वह कुंडली में काम करते थे। वह रात को घर आ जाते थे। शाम को भी वह साढ़े छह बजे कुंडली से बाइक पर सवार होकर गढ़ी मिमारपुर के लिए चले थे। वह देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। उन्होंने कॉल भी नहीं उठाई। रात भर इंतजार के बाद सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके जीजा को गांव ताजपुर रोड पर बख्तावरपुर मोड़ के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसके बाद जब वह पहुंचे तो उनके जीजा गड्ढे में मृत पड़े थे। उनके पास ही उनकी बाइक भी पड़ी थी। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने साजिद के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कुमासपुर फ्लाईओवर पर हादसे के बाद शव को वाहनों ने कुचला
नेशनल हाईवे-44 पर गांव कुमासपुर फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति को वाहनों ने कुचल दिया जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। गांव कुमासपुर निवासी कप्तान ने बहालगढ़ थाना पुलिस का बताया कि वह गांव कुमासपुर में चौकीदार है। उन्हें सुबह सूचना मिली कि गांव के बाहर फ्लाईओवर पर किसी का शव पड़ा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि व्यक्ति का शव पड़ा था। वाहनों कुचलने से उसका चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। व्यक्ति की उम्र करीब 50 वर्ष रही होगी। उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।