फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four Junior Engineers including Municipal Engineer transferred from Municipal Corporation

नगर निगम से पालिका अभियंता समेत चार कनिष्ठ अभियंता का हुआ तबादला

Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Four Junior Engineers including Municipal Engineer transferred from Municipal Corporation
सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर नगर निगम के एक पालिका अभियंता व चार कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला किया गया है। पालिका अभियंता अभिषेक के अलावा कनिष्ठ अभियंता जतिन कुमार, कृष्ण दहिया, रोहताश व संदीप राठी के तबादले के आदेश जारी किए गए है। इनमें पालिका अभियंता को असंध, कनिष्ठ अभियंता जतिन कुमार, कृष्ण दहिया, रोहताश को पानीपत नगर निगम व संदीप राठी का रोहतक नगर निगम में तबादला कर दिया गया है। इन अभियंताओं के कार्यालय से रिलीव होने के बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

जिन निकायों में एक भी पालिका व कनिष्ठ अभियंता नहीं है वहां पर इन अभियंताओं का तबादला किया गया है। ये अभियंता नगर निगम कार्यालय से रिलीव होने के बाद वहां जाकर ड्यूटी ज्वाइन करेंगे। पालिका व कनिष्ठ अभियंताओं के जाने के बाद निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो सकता है। साथ ही उनके स्थान पर नया अभियंता नहीं लगाया है। नगर निगम कार्यालय में बचे पांच कनिष्ठ अभियंता सूर्य धनखड़, प्रविंद्र, विकास, संदीप खोखर, रामकरण के कंधों पर शहर के विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

वर्जन
शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने आदेश जारी करके एक पालिका अभियंता व चार कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला किया है। इससे पहले मुख्यालय ने तीन पालिका अभियंताओं का तबादला कर दिया था। निगम कार्यालय में चार पालिका अभियंता व पांच कनिष्ठ अभियंता रह गए हैं, उन अधिकारियों को और जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक रावत, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed