फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four died after car fell in west yamuna link canal in sonipat

Accident in Sonipat: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, देवर-भाभी व दो बच्चों की मौत, कैलाना गांव के निकट हुआ हादसा

Sun, 12 Jun 2022 03:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, गन्नौर, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 03:20 PM IST
सार

सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराकर कार नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Four died after car fell in west yamuna link canal in sonipat
सोनीपत में नहर में गिरी कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोनीपत के गन्नौर कस्बे के गांव कैलाना के पास अचानक अनियंत्रित हुई एक कार के पश्चिमी यमुना लिंक नहर में गिरने से कार सवार देवर-भाभी व दो बच्चों की मौत हो गई। युवक अपनी भाभी व उसके दो बच्चों को छोड़ने भाभी के मायके पानीपत के गांव लाखु बुआना जा रहा था। सड़क किनारे खड़ी बाइक से टकराकर कार नहर में गिर गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव मटिंडू निवासी अशोक (30) अपनी भाभी मंजू (32), भतीजे आयुष (4) और भतीजी आरुषि (8) के साथ रविवार दोपहर को पानीपत के लाखु बुआना गांव जा रहा था। अशोक व उसके भाई मनोज की शादी लाखु बुआना में हुई थी। वह अपनी भाभी व उनके बच्चों को उसके मायके छोड़ने जा रहा था। जब वह गांव कैलाना के निकट पहुंचे तो अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर के किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मारते हुए नहर में जा गिरी।
विज्ञापन


इससे चारों नहर में डूब गए। नहर में नहा रहे युवकों ने हादसे के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया। कैलाना गांव के राजेश, दीपक, रोहित व अन्य ने कार के शीशे तोड़कर पहले मंजू, आयुष व आरुषि को बाहर निकाला व निजी वाहन से उन्हें सोनीपत सामान्य अस्पताल भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अशोक को भी बाहर निकाल लिया और उसे भी अस्पताल में निजी वाहन से भेजवा दिया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना गन्नौर पुलिस ने नहर में गिरी कार को भी बाहर निकलवा लिया। 

भाभी की छोटी बहन से हुई थी अशोक की शादी
अशोक की शादी उसकी भाभी मंजू की छोटी बहन मोनिका के साथ हुई थी। अशोक की पत्नी फिलहाल मायके लाखु बुआना गई थी। रविवार को अशोक अपनी भाभी, भतीजे व भतीजी को लाखु बुआना छोड़ने और पत्नी को लेने के लिए निकला था। इस दौरान दर्दनाक हादसा हो गया।


कैलाना के पास नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर धीरज कुमार, थाना प्रभारी, गन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed