फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Four Chandigarh, three Haryana boxers reached the second round in Junior National Boxing

जूनियर नेशनल बॉक्सिंग में चंडीगढ़ के चार, हरियाणा के तीन मुक्केबाज दूसरे दौर में पहुंचे

Wed, 28 Jul 2021 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four Chandigarh, three Haryana boxers reached the second round in Junior National Boxing
जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ी को विजेता घोषित करते रेफरी। संवाद - फोटो : Sonipat
खेवड़ा के डीपीएस में हरियाणा बॉक्सिंग संघ की तरफ से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में सर्विसिज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (एसएससीबी) के खिलाड़ी छाए रहे। सीनियर के बाद जूनियर ब्वॉयज नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी उनका वर्चस्व जारी है। इसके आठ मुक्केबाजों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

एसएससीबी के हर्ष ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) के नीरज साह को 46 किलो भार वर्ग में हराया। 54 किलो भार वर्ग में आशीष ने गुजरात के अतुल साहनी को हराया। रेफरी ने मैच के पहले दौर में आरएससी के आधार पर आशीष को विजेता घोषित किया। इसी तरह राजन (50 किलो), हेंथोई (60 किलो), अंकुश पंघाल (66 किलो), जैक्सन सिंह लैशराम (70 किलो), नक्श बेनीवाल (75 किलो) और रिदम सांगवान (+80 किलो) ने अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चंडीगढ़ के ये मुक्केबाज अगले दौर में पहुंचे
चंडीगढ़ के चार मुक्केबाज अपने-अपने वर्ग में अगले दौर में पहुंच गए हैं। 46 किलो में कृषपाल ने हरियाणा के आलोक मोर को 3-2 अंक से हराया, जबकि सुशांत कपूर (50 किलो) ने भी मध्य प्रदेश के किशन ददोरिया पर जीत के साथ टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। इसी तरह परमप्रीत सिंह (70 किलो) और भव्य सैनी (75 किलो) ने भी पहले दौर की जीत के साथ अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के इन मुक्केबाजों ने दूसरे दौर में प्रवेश किया
जूनियर गर्ल्स नेशनल चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को 28 मैच खेले गए थे। हरियाणा की तीन मुक्केबाजों ने पहले दिन जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया। मुस्कान (46 किलो) और कीर्ति (+80 किलो) ने क्रमश: दिल्ली की स्वाति यादव और हिमाचल प्रदेश की कंगना सैनी को पहले दौर में हराया, जबकि कनिष्क मान (60 किलो) ने पंजाब की संदीप कौर पर 5-0 के अंतर से एकतरफा जीत दर्ज की। यह आयोजन 2021 एएसबीसी युवा और जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए चयन टूर्नामेंट भी है, जिसका आयोजन 17 से 31 अगस्त तक दुबई में होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed