{"_id":"66e970465f5ed028fa013243","slug":"four-boxers-of-the-district-will-show-their-punching-power-at-the-national-level-sonipat-news-c-197-1-snp1007-124680-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय स्तर पर पंच का दम दिखाएंगे जिले के चार मुक्केबाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय स्तर पर पंच का दम दिखाएंगे जिले के चार मुक्केबाज
Tue, 17 Sep 2024 05:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:54 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय के चार खिलाड़ी सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हुआ है। खिलाड़ियों ने झज्जर के बहादुरगढ़ में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) उत्तर क्षेत्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता में में दो स्वर्ण सहित चार पदक जीते थे। इसकी बदौलत उनका चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
पटेल नगर स्थित लिटिल एंजल्स विद्यालय के चारों मुक्केबाजों ने 12 से 14 सितंबर तक आयोजित उत्तर क्षेत्र बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। प्रशिक्षक रोहतास कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग के 48 किलो भार वर्ग में वीर सांगवान ने स्वर्ण पदक व अंडर 19 आयु वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में देवांशु ने स्वर्ण पदक जीते थे। वहीं, लड़कियों के वर्ग में 60 किलो भार वर्ग में सुनैना ने रजत व 80 किलो से अधिक भार वर्ग में सुभीका ने रजत पदक जीता था। प्रतियोगिता में करीब 500 मुक्केबाजों ने प्रतिभागिता की थी। उन्होंने बताया कि मुक्केबाजों से उम्मीद है कि राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन करके जिले का नाम रोशन करेंगे। विजेता मुक्केबाजों को विद्यालय के चेयरमैन तरसेम कुमार गर्ग, सचिव डॉ. विशाल गर्ग व प्रधानाचार्य आशा गोयल ने बधाई दी है।