{"_id":"67ed92703731d30f43007d98","slug":"four-arrested-for-betting-on-ipl-match-sonipat-news-c-197-1-snp1001-134644-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
Thu, 03 Apr 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सीआईए सेक्टर-27 की टीम ने गोहाना रोड बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास डाला छापा डालकर एक मकान में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लखनऊ व पंजाब की टीमों के मुकाबले पर सट्टा लगा रहे थे। सीआईए की टीम ने आरोपियों से 1,23190 रुपये, आठ मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी व वाईफाई बाक्स बरामद किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीआईए सेक्टर-27 के प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोहाना रोड बाईपास पर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक घर में आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। दिल्ली कैंप निवासी श्रवण काफी समय से सट्टा बाजार में सट्टा लगाता है। उसके खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं। वह अपने साथी गांव चिटाना निवासी सुंदर के साथ मिलकर गोहाना रोड बाईपास पर गांव बड़वासनी नहर के पास उसके घर पर सट्टा लगाता है।
इसके बाद सीआईए ने तुरंत टीम बनाई। इसमें एएसआई संदीप कुमार, हवलदार सुमित, सिपाही अमित, संदीप आदि को शामिल किया गया। टीम ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। इसके बाद घर की तलाशी के लिए डीसीपी क्राइम से सर्च वारंट लिया गया। टीम ने घर में घुसकर चार युवकों को सट्टा लगाते पकड़ा। आरोपियों की पहचान दिल्ली कैंप निवासी श्रवण, मूलरूप से गांव चिटाना हॉल गोहाना रोड बाईपास निवासी सुंदर, सिक्का कॉलोनी निवासी विक्की व रोलद निवासी अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने आरोपियों से जांच के दौरान 1,23,190 रुपये, आठ मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी व वाईफाई बाक्स बरामद किए हैं। आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।