{"_id":"62fbfaceaa702a051a0668b5","slug":"four-accused-of-murder-of-mill-operator-arrested-sonipat-news-rtk655264690","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल संचालक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल संचालक की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गांव औरंगाबाद में खेल स्टेडियम के पास फ्लोर मिल संचालक की नौ गोली मारकर हत्या करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद निवासी उज्ज्वल, रोहतक के गांव बलियाना का राहुल उर्फ बाबा व हितेश उर्फ सोनू तथा दिल्ली के गांव ताजपुर कलां निवासी रोहित है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव औरंगाबाद निवासी मोहन उर्फ भोलू ने राई थाना पुलिस को बताया था कि उसके बड़े भाई दीपक उर्फ टीनू (34) गांव खेवड़ा में फ्लोर मिल चलाते थे। वह 8 अगस्त की रात को कार में सवार होकर गांव खेवड़ा से घर आ रहे थे। जब वह गांव के बाहर खेल स्टेडियम के पहुंचे तो गांव के उज्ज्वल व अन्य ने उसके भाई की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। उसने आरोप लगाया था कि उज्ज्वल व अन्य के साथ दीवाली के एक दिन बाद 5 नवंबर, 2021 को उसके भाई की कहासुनी हो गई थी। इसकी रंजिश में ही उसके भाई की हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने अब उज्ज्वल व उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उज्ज्वल, राहुल उर्फ बाबा, हितेश उर्फ सोनू व रोहित को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया है।
गांव औरंगाबाद में फ्लोर मिल संचालक की गोली मारकर हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या का आरोप कहासुनी की रंजिश बताई गई है।
विज्ञापन
-इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, राई।