{"_id":"655a60bd6dc2b0dbf6054986","slug":"four-accused-of-killing-a-young-man-due-to-rivalry-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9603-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंजिश में युवक की हत्या करने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंजिश में युवक की हत्या करने के चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पिपाना में कहासुनी की रंजिश में दिवाली की रात युवक की बेरहमी से पीटकर हत्या करने के चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव पिनाना निवासी अजय, सन्नी और रजत तथा गांव भैंसवाल निवासी ऋषिपाल है।
गांव पिनाना निवासी नरेश कुमार ने बताया था कि उनका भतीजा तरुण (22) करीब पांच-छह माह से गांव में अकेला रहता था। तरुण की मां संतोष फिलहाल बेटे बंटी के साथ अपने मायके कैथल के गांव सेरधा में रहती हैं। गांव पिनाना में उनके भतीजे तरुण की करीब दस दिन पहले गांव के अजय उर्फ छोटा के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि बाद में मामला निपट गया था। उसके बावजूद अजय उर्फ छोटा उनके भतीजे से रंजिश रखे हुए था। दिवाली की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके भतीजे पर रॉड व पेचकस से हमला कर दिया था। तरुण ने कॉल कर उन्हें जानकारी दी थी। वह उसे अस्पताल लेकर गए तो उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मोहाना थाना प्रभारी अरुण कुमार बताया कि जांच अधिकारी सुनील की टीम ने अजय, सन्नी, रजत और ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चारों को चार दिन के रिमांड पर लिया है।