{"_id":"634dadf726961c01423e19f6","slug":"four-accused-arrested-in-the-case-of-car-theft-from-cousins-sonipat-news-rtk661179048","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों से कार लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों से कार लूट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बीसवां मील के पास कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) जीरो प्वाइंट के पास चचेरे भाइयों से ब्रेजा कार लूटने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव नांगल कलां निवासी सागर व कुलदीप उर्फ भोकल तथा झज्जर के मांडौठी निवासी श्याम व मोनू उर्फ काला हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर के गांव महावड निवासी मनीष ने 13 अक्तूबर को राई थाना पुलिस को बताया था कि वह अपने ताऊ के बेटे संदीप के साथ उनकी ब्रेजा गाड़ी में मुरथल स्थित ढाबा पर पराठे खाने आए थे। दोनों देर रात मुरथल पहुंचे थे। वह रात में खाना खाने के बाद गाड़ी के अंदर ही सो गए थे। सुबह वह दोनों घर के निकले थे। मनीष ने बताया था कि गाड़ी को वह चला रहा था। जब वह बीसवां मील से केजीपी जीरो प्वाइंट से हाईवे पर चढ़ने लगे थे तो पीछे से एक वैगन-आर कार उनके पास आई और ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया था। उसके बाद कार से तीन युवक उतर कर उनकी गाड़ी के पास आए थे। वह उनकी कार व मोबाइल लूटकर भाग गए थे। एक आरोपी उनके भाई संदीप को कार में ही अगवा कर ले गया था। बाद में उन्हें दस किलोमीटर दूर हाईवे पर उतार दिया था। राई थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में सीआईए-1 में नियुक्त मंदीप सिंह की टीम ने चारों आरोपियों को काबू कर लिया है। उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
कार लूट के चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनको रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान वारदात में प्रयुक्त वैगन आर कार और हथियार बरामद किए जाएंगे। इनके साथ ही लूटी गई ब्रेजा कार और मोबाइल को बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। -इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार, प्रभारी, सीआईए वन