{"_id":"695eb80c4d8577d81e0af1b4","slug":"four-accused-arrested-for-duping-rs-121-crore-through-share-market-fraud-rs-29-lakh-frozen-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147868-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शेयर मार्केट का जाल बिछा 1.21 करोड़ ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार, 29 लाख फ्रीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शेयर मार्केट का जाल बिछा 1.21 करोड़ ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार, 29 लाख फ्रीज
Thu, 08 Jan 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत पुलिस की गिरफ्त में साइबर फ्रॉड के दो आरोपी परविंद्र और जसप्रीत। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 1 करोड़ 20 लाख 85 हजार 89 रुपये ठगे हैं। पुलिस ने पंजाब और मध्य प्रदेश में छापा डालकर फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए ठगने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही ठगी गई राशि में से 29 लाख 32 हजार रुपये बैंक में फ्रीज करवाए हैं।
आरोपियों के नाम शुभम निवासी फतेहाबाद, हाल जीरकपुर, परविंद्र, जसप्रीत निवासी मानसा, पंजाब और संजय निवासी जिला इंदौर, मध्यप्रेदश हैं। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 3 नवंबर 2025 को जिले के एक व्यक्ति ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता के मुताबिक एक अनजान लिंक पर क्लिक करने पर मोबाइल नंबर एफ 4 रिलायंस वेल्थ अकादमी नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। वहां खुद को रिलायंस सिक्योरिटी कर्मचारी अद्यविका ने शेयर मार्केट में बड़ा मुनाफा दिलाने की बात कही।
विज्ञापन
इसके बाद प्राइमरी मार्केट, शेयर ट्रेडिंग एवं आईपीओ के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में कुल 1,20,85,089 रुपये जमा करवाए गए। इसके बाद आरोपियों ने नकली शेयर आवंटन दिखा और अधिक राशि जमा करवाने का दबाव बनाया। नहीं देने पर फंड फ्रीज करने की धमकी दी। पैसे लौटाने से मना कर दिया।
अभियोग दर्ज करके जांच की गई तो सारा प्रकरण फर्जी वेबसाइट और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर साइबर ठगी का निकला। सोनीपत साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बसंत कुमार ने एएसआई जोगेंद्र, मुख्य सिपाही गुलशन, ईएचसी विनोद, सिपाही नवीन और एसपीओ दिनेश के साथ कार्रवाई कर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपियों को पंजाब और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ठगों से 9 हजार रुपये और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बैंक खातों से अब तक 53,500 रुपये की रिकवरी की जा चुकी है।
साइबर सुरक्षा संबंधी अपील
पुलिस उपायुक्त साइबर सोनीपत ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, संदेश, कॉल पर विश्वास न करें। निवेश व शेयर मार्केट से जुड़े प्रस्तावों की सच्चाई खुद जांचें। केवल आधिकारिक वेबसाइट और एप का ही इस्तेमाल करें। अधिक मुनाफे के झांसे में न आएं। अगर जाने-अनजाने में साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाएं तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या राष्ट्रीय साइबर पोर्टल cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।