{"_id":"676f0409fa3c7e90550857e4","slug":"four-accused-arrested-for-duping-one-lakh-rupees-on-the-pretext-of-investment-sonipat-news-c-197-1-snp1003-129969-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निवेश का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निवेश का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने के चार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने निवेश का झांसा देकर एक लाख रुपये ठगने के मामले में चार आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार के पटना फिलहाल नोएडा निवासी सूरज, गाजियाबाद निवासी हिमांशु, साजिद व गौतम है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
दिल्ली निवासी अराधना ने 25 अक्तूबर को सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 सितंबर को उन्हें व्हाट्सएप नंबर से संदेश प्राप्त हुआ था। इसमें किसी ने खुद को गूगल एचआर प्रतिनिधि बताया था। गूगल पे रिव्यूज देने के बदले पैसे देने की बात कही थी। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर उपयोगकर्ता आईडी से संपर्क करने को कहा था। उन्हें क्रिप्टो करेंसी प्लेटफार्म डेल्टा एक्सचेंज में निवेश करने के लिए कहा था। इसके बाद उन्होंने अपनी सारी रकम और दोस्त से उधार लेकर 96,460 रुपये यूपीआई के माध्यम से कई बार में भेजे थे। उसके बाद कोई राशि वापस नहीं मिली थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज, हिमांशु, साजिद व गौतम को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर लिया है।