फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Foundation stone laid for a road to be built at a cost of Rs 30 lakh in Kumaspur

Sonipat News: कुमासपुर में 30 लाख से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

Thu, 12 Feb 2026 08:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for a road to be built at a cost of Rs 30 lakh in Kumaspur
सड़क का ​शिलान्यास करने पहुंची विधायक कृष्णा गहलावत का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत: प्रवक्ता
माई सिटी रिपोर्ट
विज्ञापन

सोनीपत। गांव कुमासपुर में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का वीरवार को राई विधायक कृष्णा गहलावत ने शिलान्यास किया। लंबे समय से जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अन्य समस्याएं भी रखीं।
विधायक के गांव पहुंचने पर सतपाल शर्मा, विष्णु आंतिल, सतपाल, प्रदीप आंतिल, राजू तथा सरपंच सतेंद्र ने उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस सड़क के बनने से किसानों को अपनी फसल मंडी तक पहुंचाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और निर्धारित समय सीमा में काम पूरा किया जाए। इस अवसर पर जसपाल खेवड़ा वजीर, प्रकाश, राजू पंडित, राजपाल, मीना देवी, दीपक, अजय रणबीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed