फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former sarpanch of Hullahedi filed for fraud and embezzlement

हुल्लाहेड़ी के पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज

Fri, 10 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Former sarpanch of Hullahedi filed for fraud and embezzlement
सोनीपत। गांव हुल्लाहेड़ी के पूर्व सरपंच पर धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि विकास के लिए आई धनराशि में से 14.88 लाख रुपये का गबन किया गया। सीएम विंडो पर हुई शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी मनीष मलिक ने पुलिस को बताया कि पदम सिंह हुल्लाहेड़ी गांव के पूर्व सरपंच थे। गांव के पदम ने वर्ष 2017 में उसके खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उसने गांव के विकास के लिए आई धनराशि में धोखाधड़ी की है। शासन ने इसकी जांच अंबाला के पावर कॉरपोरेशन के कार्यकारी अभियंता को सौंपी थी। उनकी जांच में सामने आया कि पूर्व सरपंच पदम सिंह ने 14.88 लाख रुपये की धनराशि का गबन किया है। डीसी ने इस धनराशि की वसूली के निर्देश दिए थे। राजस्व विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पूर्व प्रधान के नाम पर कोई भी स्थायी या अस्थायी संपत्ति नहीं है। ऐसे में उससे वसूली नहीं की जा सकती है। इस मामले को पंचायत राज विभाग को चंडीगढ़ मुख्यालय भेज दिया गया था। वहां से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए गए। उसके आधार पर उपायुक्त सोनीपत ने मुकदमा दर्ज कराने को कहा। मनीष मलिक ने पूर्व सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed