फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former minister Kavita Jain inaugurated Kalash Yatra

पूर्व मंत्री कविता जैन ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

Sat, 13 Aug 2022 06:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 06:09 PM IST
विज्ञापन
Former minister Kavita Jain inaugurated Kalash Yatra
सेक्टर-15 में निकाली गई कलश यात्रा में महिलाओं के साथ पूर्व मंत्री कविता जैन। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित छोटा पार्क में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को कलश यात्रा निकाली गई। सेक्टर-15 से शुरू हुई कलश यात्रा पूरे सेक्टर क्षेत्र से गुजरी, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया। इससे पहले पूर्व मंत्री कविता जैन ने कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पवित्र आयोजनों का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया जाए तो उसका लाभ मिलता है। कलश यात्रा में शामिल होकर हम पुण्य की भागीदार बनती हैं। महिलाओं को इस प्रकार के अवसरों में पूर्ण श्रद्घा और विश्वास के साथ हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से प्राणियों का कल्याण निश्चित हो जाता है। आधुनिकता के इस दौर में इस प्रकार के आयोजनों का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। श्रीमद भागवत कथा मानव की मार्गदर्शक के रूप में विद्यमान है। हर प्रकार की परिस्थितियों में कथा हमारा मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में इस प्रकार के आयोजनों का विशेष महत्व है। हमें हमारे बच्चों को इनमें अवश्य शामिल करना चाहिए। जिससे उनमें संस्कारों का निर्माण हो। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जरूर परिचित करवाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह में कथावाचक के रूप में डा. विष्णुु दत्त गौड़ समेत बड़ी संख्या में व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed