फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Former HOD of Women's Medical College received death threats

महिला मेडिकल कॉलेज के पूर्व एचओडी को मिली जान से मारने की धमकी

Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former HOD of Women's Medical College received death threats
गोहाना। बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसन विभाग के पूर्व एचओडी डॉ. जेपी माजरा को जान से मारने की धमकी दी गई है। वीरवार को उनके मोबाइल फोन पर आई एक काल में यह धमकी दी गई। डॉ. जेपी माजरा ने पुलिस को लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन

डॉ. जेपी माजरा इस समय निलंबित चल रहे हैं। उनका मुख्यालय रोहतक पीजीआईएमएस है। उनके अनुसार, एक अंजान नंबर से उनके मोबाइल फोन पर दो दिन पहले कॉल आई थी, लेकिन वह उसे रिसीव नहीं कर पाए थे। दूसरी कॉल वीरवार को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर आई। जब उन्होंने कॉल रिसीव की, तब दूसरी ओर से अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी तक दे डाली। डॉ. जेपी माजरा का कहना है कि वह बार-बार फोन करने वाले से पूछते रहे कि वह कौन है और उन्हें धमकी क्यों दे रहा है, इस पर उसने कहा कि आज शाम तक तुझे पता चल जाएगा। डॉ. जेपी माजरा ने उन्हें मिली धमकी की लिखित जानकारी पुलिस को दी है, जिसमें आरोपी का मोबाइल नंबर भी है। उन्होंने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed