{"_id":"6377ca4abe108769bc349092","slug":"former-haryana-cm-bhupinder-singh-hooda-targeted-aap-and-bjp-in-a-press-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुड्डा ने की पत्रकार वार्ता, कहा- हरियाणा-गुजरात में BJP को टक्कर दे रही कांग्रेस, आप का प्रभाव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुड्डा ने की पत्रकार वार्ता, कहा- हरियाणा-गुजरात में BJP को टक्कर दे रही कांग्रेस, आप का प्रभाव नहीं
Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:39 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले कि वर्ष 2024 में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार होगी। भाजपा-जजपा गठबंधन की पलटू सरकार है। कहा कि गन्ने की न्यूनतम कीमत 400 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक व अन्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि दो साल बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाएगी। कांग्रेस हरियाणा और गुजरात में भाजपा को टक्कर दे रही है, जबकि आम आदमी पार्टी का दोनों राज्यों में प्रभाव नहीं है। उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार को पलटू सरकार बताया।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को डॉ. कपूर सिंह नरवाल के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले वह कांग्रेस नेत्री प्रेमवती भनवाला के पति मास्टर महासिंह भनवाला और सेवानिवृत्त बिजली अधिकारी विजय कत्याल की मां चंद रानी कत्याल के निधन पर शोक व्यक्त करने भी पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने आदमपुर विस उपचुनाव के बारे में कहा कि भाजपा गिनती के गांवों में जीती है।
विज्ञापन
इस उपचुनाव ने पार्टी को आइना दिखा दिया है। उन्होंने प्रदेश सरकार को घोटालों की सरकार भी कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल छोटे कर्मचारियों पर गाज गिराती है, जबकि अधिकारी पहुंच से दूर हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर एक पर था, लेकिन अब बेरोजगारी और अपराध में नंबर एक पर है।
विज्ञापन
गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि चीनी मिलों में पेराई सत्र की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अब तक गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित नहीं किया गया। गन्ने की न्यूनतम कीमत 400 रुपये प्रति क्विंटल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तो गन्ने के अवशेष से पेट्रोलियम पदार्थ तक बन रहे हैं। सरकार को गन्ने का भाव बढ़ाना चाहिए।
बॉन्ड नीति का किया विरोध
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बॉन्ड नीति का विरोध करते हुए कहा कि बॉन्ड नीति के तहत सरकार ने एमबीबीएस के छात्रों की फीस बढ़ा दी है। विद्यार्थी हरियाणा में एमबीबीएस के कोर्स में प्रवेश नहीं ले रहे हैं तथा दूसरे राज्यों का रुख कर रहे हैं। बॉन्ड नीति के खिलाफ भावी डॉक्टर हड़ताल पर है। गठबंधन सरकार भावी चिकित्सकों की मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।
इस दौरान विधायक जगबीर मलिक, सुरेंद्र पंवार, इंदुराज नरवाल, सुभाष देशवाल, भारत भूषण बत्रा और राई के पूर्व विधायक जयतीर्थ दहिया के अलावा सुरेंद्र दहिया, सुरेंद्र शर्मा, सत्यवीर आर्य, डॉ. जोगेंद्र मोर, कमला भावड़, अनूप मलिक, परमेंद्र जौली, दुष्यंत लठवाल, कुलदीप गंगाणा, डॉ. दिलबाग, बंसी वाल्मीकि, विक्की चौहान, अनिल निंबड़िया भी उपस्थित रहे।