{"_id":"682b87a6e5471a8147085e02","slug":"former-chairperson-of-womens-commission-and-son-attacked-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136855-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन और बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन और बेटे पर हमला
Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के बड़ी थाना में हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर थाना प्रभारी यु
गन्नौर । शादी समारोह से घर लौटने लिए कार के पास पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व उनके बेटे पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया।
इस दौरान बीच-बचाव करने आए अधिवक्ता पर भी हमलावरों ने फरसे से वार कर दिया। पूर्व महिला अध्यक्ष कमलेश पांचाल ने मामले की शिकायत थाना बड़ी में दी है।
पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष एवं अधिवक्ता कमलेश पांचाल ने बताया कि वह अपने बेटे हर्ष पांचाल के साथ रविवार रात जीटी रोड स्थित एक गॉर्डन में शादी में गई हुई थीं।
उन्होंने अपनी गाड़ी सर्विस रोड के किनारे खड़ी की थी। रात करीब 9:45 बजे जब वह घर जाने के लिए कार के पास पहुंचीं, तो देखा कि एक युवक नुकीले औजार से गाड़ी के पिछले दोनों टायर काट रहा था। साथ में दो-तीन और लोग भी थे।
जब उन्होंने विरोध किया तो 5-6 अन्य लोग धारदार हथियार, डंडे और फरसा लेकर आ गए और उन पर हमला कर दिया।
इस दौरान गन्नौर कोर्ट में वकालत करने वाले अधिवक्ता नवीन रंगा ने बीचबचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसके सिर और हाथ पर फरसे से वार कर दिया। डंडों से भी गंभीर चोटें पहुंचाईं।
विज्ञापन
उन्होंने डायल 112 पर फोन किया, तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए।
हमले में गंभीर रूप से घायल नवीन रंगा को उपमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें खानपुर कलां स्थित बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।