{"_id":"668c869a0ffa5fd7f50ca5f6","slug":"formalities-for-providing-151-temporary-electricity-connections-completed-sonipat-news-c-197-1-snp1002-120924-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 151 अस्थायी बिजली कनेक्शन देने की औपचारिकता पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 151 अस्थायी बिजली कनेक्शन देने की औपचारिकता पूरी
Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
-बारिश के अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए जारी किए जाते हैं अस्थायी कनेक्शन
-सिंचाई विभाग की मांग पर बिजली आपूर्ति कर दी जाएगी चालू
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बिजली निगम की तरफ से सिंचाई विभाग की मांग पर बिजली के अस्थाई 151 कनेक्शनों की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सभी बिजली कनेक्शनों पर तार बिछाने व खंभे लगाने का लगभग काम पूरा हो चुका है। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि सिंचाई विभाग की मांग के अनुसार ही बिजली के अस्थायी कनेक्शनों पर बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
खेतों से बारिश के अतिरिक्त पानी को निकालने के लिए बिजली निगम की तरफ से सिंचाई विभाग के नाम पर अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाते हैं। गत वर्ष गोहाना में अधिक बारिश होने से सिंचाई विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में खेतों से बारिश का पानी निकालने के लिए बिजली निगम से 280 अस्थायी कनेक्शन लिए थे। इस बार अभी तक बारिश कम हुई है, इसके चलते खेतों से पानी की निकासी की आवश्यकता नहीं पड़ी है, लेकिन सिंचाई विभाग ने खेतों से पानी निकासी की पहले ही तैयारी कर ली है। बिजली के अस्थायी 151 कनेक्शन चालू करा लिए हैं, ताकि अधिक बारिश होने पर समय पर खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके और किसानों की फसल खराब न हो।
गत वर्ष हजारों एकड़ में हुआ था जलभराव
गत वर्ष अधिक बारिश होने से गोहाना के कथूरा, मुंडलाना व गोहाना ब्लॉक के हजारों एकड़ धान की फसल में बारिश का पानी जमा हो गया था। इससे किसानों की फसल खराब हो गई थी। सिंचाई विभाग को जनरेटर लगाकर खेतों से पानी की निकासी करवानी पड़ी थी। इसमें काफी राशि खर्च हुई थी। इस बार सिंचाई विभाग ने पहले ही बिजली के अस्थायी 151 कनेक्शन ले लिए हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग ने बिजली के 151 अस्थायी कनेक्शन की मांग की है। निगम ने लाइन बिछाने व खंभे लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया है। सिंचाई विभाग की मांग पर जारी कनेक्शनों में बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
राज सिंह सिंहमार, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम, गोहाना