{"_id":"68570754a4a75a5ead004fed","slug":"forex-trading-allegation-of-fraud-by-investing-rs-5677-lakhs-sonipat-news-c-197-1-snp1012-138350-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फोरेक्स ट्रेडिंग... 56.77 लाख निवेश करवा ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फोरेक्स ट्रेडिंग... 56.77 लाख निवेश करवा ठगी का आरोप
Sun, 22 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। कम कीमत में डालर खरीदकर अधिक दाम में बेचकर कमीशन देने के नाम पर निवेश करवाने वाली गुरुग्राम की कंपनी ने निवेशकों से 56.77 लाख रुपये ठग लिए।
कंपनी कुछ दिन तक निवेशकों को कमीशन देती रही, मगर बाद में बंद कर दिया। अब मामले को लेकर एक पीड़ित ने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम को इसकी शिकायत दी है।
कुंडली निवासी सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ओम प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि गुरुग्राम में कंपनी चलाने वाले ने अपने साथियों ने विदेशी मुद्रा कारोबार में जुड़ने के लिए उन्हें प्रेरित किया।
कंपनी फोरेक्स ट्रेडिंग के तहत कम कीमत में डालर खरीदकर बाद में उसे अधिक दाम पर बेचती थी। मुनाफे के हिसाब से भारतीय मुद्रा में निवेशकों को प्रतिमाह उसका भुगतान किया जाता था।
ओमप्रकाश अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2023 में सोनीपत में अलग-अलग जगह कंपनी ने सेमिनार किए। कनाडा में रहने वाले अपने एक मित्र के माध्यम से वह इस कंपनी के लोगों के संपर्क में आए।
विज्ञापन
शुरुआत में निवेश कम किया तो कंपनी मुनाफे का भुगतान करती रही। बाद में निवेश की रकम बढ़ा दी।
ओम प्रकाश के अनुसार उन्होंने अपने 11 और मित्रों से कंपनी में निवेश करा दिया। दिसंबर 2023 के बाद कंपनी ने भुगतान नहीं किया। इससे ओम प्रकाश के 56.77 लाख रुपये फंस गए।
ओमप्रकाश के मित्रों ने उनके कहने पर कंपनी में निवेश किया था। छवि खराब होने से बचने के लिए ओमप्रकाश ने मित्रों को अपने खाते से रकम लौटा दी।
कंपनी के सदस्य शुरू में तो उन्हें रुपये लौटाने का भरोसा देते रहे, लेकिन बाद में संपर्क खत्म कर दिया।
इसके बाद ओमप्रकाश ने पहले सोनीपत में साइबर शाखा में शिकायत की, लेकिन जिस कंपनी ने ठगी की वह गुरुग्राम की थी, लिहाजा बाद में उन्होंने पुलिस कमिश्नर गुरुग्राम को शिकायत दी।
ओमप्रकाश अरोड़ा के अनुसार पूरे हरियाणा में बड़ी संख्या में लोग विदेशी मुद्रा व्यापार के नाम पर ठगी का शिकार हुए हैं।