फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Forcibly giving medicines and nano urea to farmers along with fertilizers

Sonipat News: खाद के साथ किसानों को जबरन दे रहे दवा और नैनो यूरिया

Sun, 03 Dec 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 03 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Forcibly giving medicines and nano urea to farmers along with fertilizers
गोहाना। अगर आपको यूरिया खाद लेनी है तो इसके साथ कीटनाशक व नैनो यूरिया भी लेनी होगी। खाद व बीज विक्रेता किसानों को जबरदस्ती कीटनाशक व नैनो यूरिया दे रहे हैं। अगर किसान इन्हें लेने से इन्कार कर रहे हैं तो उन्हें यूरिया नहीं दी जा रही है। जबकि कृषि विभाग ने दुकानदारों को नैनो खाद के लिए किसानों को जागरूक करने की हिदायत दी है। खाद व बीज विक्रेताओं की मनमानी से किसानों में रोष है। उन्होंने कृषि विभाग से ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

गेहूं की बिजाई करने व बिजाई के बाद सिंचाई के दौरान खाद की आवश्यकता होती है। ऐसे में इन दिनों खाद की मांग बढ़ी हुई है। वहीं कृषि विभाग किसानों को यूरिया के साथ नैनाे खाद का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक कर रहा है, ताकि किसानों को फायदा हो सके। लेकिन कुछ खाद व बीज विक्रेता किसानों को खाद के साथ जबरन नैनो यूरिया व कीटनाशक दे रहे हैं। ऐसे में किसानों को मजबूरन खाद के साथ नैनो खाद व कीटनाशक दवा लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

खाद के 30 कट्टे लेने के लिए आए थे। सोसाइटी के कर्मचारियों ने नैनो यूरिया के 6 पैकेट जबरन दे दिए हैं, जबकि मुझे नैनाे यूरिया की आवश्यकता नहीं है। -राजकुमार, आंवली।
विज्ञापन
विज्ञापन


-खाद के 15 कट्टे लेने के लिए आए हैं, लेकिन खाद के साथ नैनो यूरिया दी जा रही है। नैनाे यूरिया लेने से मना करने पर विक्रेता खाद नहीं दे रहे हैं। -ऋषिपाल, पूठी।

किसानों को नैनाे यूरिया के इस्तेमाल के लिए जागरूक किया जा रहा है, ताकि वह अच्छी पैदावार ले सकें और उपजाऊ भूमि को भी नुकसान न हो। किसानों के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की जा रही है। अगर कोई विक्रेता ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -डाॅ. राजेंद्र मेहरा, एसडीओ, कृषि विभाग, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed