फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Foot overbridge stuck to the ground

Sonipat News: जमीन के लिए अटका फुट ओवरब्रिज

Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 11 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Foot overbridge stuck to the ground
फोटो 02- सोनीपत स्टेशन के पास गुड़ मंडी गेट के सामने या​​त्रियों के लिए खड़ा ऑटो, रेलवे लाइन पा
सोनीपत। गुड़ मंडी गेट के पास करनाल की तर्ज पर पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए फुट ओवरब्रिज का निर्माण किया जाना था। प्रशासन ने घोषणा व बजट मंजूर होने के 7 वर्ष बाद भी रेलवे को आज तक इसके लिए जमीन नहीं दे पाया है। रेलवे वर्ष 2023 से सरकार को जमीन उपलब्ध करवाने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री व तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 16 जून 2018 को सोनीपत स्टेशन के पास गुड़ मंडी गेट के सामने करनाल की तर्ज पर फुट ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की थी। सरकार ने 14 जुलाई 2020 को रेलवे को गुड़ मंडी गेट के पास ओवरब्रिज का निर्माण करने के लिए पत्र भेजा था।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में इसके निर्माण के लिए करीब 8 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं, मगर घोषणा के करीब 7 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक जमीन नहीं मिल पाई है। फिलहाल लोगों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करके मिशन चौक से गीता भवन रोड के रास्ते कच्चे क्वार्टर मार्केट, एलटस रोड आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव जैन के प्रयास को भी नहीं मिली सफलता : फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक तरफ रेलवे की जमीन खाली पड़ी है, जबकि दूसरी हिस्सा बनाने के लिए गुड़ मंडी के अंदर उतारने पर 2023 में चर्चा की गई थी।
इसके लिए गुड़ मंडी के व्यापारी राजी नहीं हुए। वर्तमान मेयर राजीव जैन ने उस समय रेलवे अधिकारियों और व्यापारियों के साथ बैठक कर जमीन के लिए काफी प्रयास किए थे, पर सफलता नहीं मिली थी। ऐसे में ओवरब्रिज निर्माण की योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई।

10 कॉलोनी के लोगों को होगी सुविधा : रेलवे लाइन के दोनों ओर करीब 10 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। इनमें 15 हजार लोगों को रोजाना जरूरी काम के लिए शहर के दोनों हिस्सों में आना-जाना पड़ता है। गुड़ मंडी की ओर अग्रसेन नगर, काठ मंडी, भरतपुरी, शिव नगर, मिशन चौक क्षेत्र, इंद्रा कॉलोनी, एटलस रोड, मॉडल टाउन, सुभाष चौक, जीवन नगर, कच्चे क्वार्टर मार्केट क्षेत्र हैं। फिलहाल अधिकतर लोग पैदल रेलवे लाइन पार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed