{"_id":"66146745972f4d6e89075aa4","slug":"food-was-supplied-in-the-name-of-cleaning-drains-questions-raised-sonipat-news-c-197-1-snp1003-116496-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नालों की सफाई के नाम पर कर दी खानापूर्ति, उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नालों की सफाई के नाम पर कर दी खानापूर्ति, उठे सवाल
विज्ञापन
खरखौदा। दिल्ली चौक पर सोमवार को एकत्रित दुकानदारों ने नगरपालिका की नालों की सफाई करने की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। उन्होंने नालों पर स्लैब रखवाने और नालों के सामने पड़े मलबे को उठाने की मांग की है। दुकानदारों का कहना था छह दिन से उनकी दुकानों के आगे स्लैब व मलबा पड़ा हुआ है। नगरपालिका प्रशासन न तो नालों पर स्लैब रखवा रहा और न ही मलबे को उठवा रहा है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण उनकी दुकान लगातार बंद पड़ी है।
दुकानदार मुकेश, कैलाश, शिवम, संजय, कुलदीप, विजय व प्रवीन का कहना है कि नगरपालिका प्रशासन की ओर से नालों की सफाई करवाई जा रही है। सफाई कराने की कार्रवाई इतनी धीमी है कि छह दिन बाद दुकानों के आगे स्लैब व मलबा पड़ा है, जिससे दुकानदारों को परेशानी हो रही है और उन्हें सीधे तौर पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। नगरपालिका कार्यालय में भी वह अपनी मांग लेकर पहुंचे थे, लेकिन उन्हें वहां पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया। ऐसे में अब वह मामले की शिकायत एसडीएम को करेंगे।
खुद रखवाए स्लैब
नगरपालिका की ओर से नालों को साफ करने की धीमी कार्रवाई से सभी दुकानदार परेशान हैं। खुले छोड़े गए नालों से दुकानों पर आवाजाही कम हो गई है। उन्होंने पैसे एकत्रित करके मशीन के जरिए नालों पर स्लैब रखवाए हैं। इस काम का ठेका नपा ने 25 लाख रुपये में दिया हुआ है।
विज्ञापन
हजारों लीटर पानी की बर्बादी
दिल्ली चौक पर नगरपालिका की ओर से नालों की सफाई के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी, जिसे आज तक ठीक नहीं किया जा सका है। ऐसे में लोगों को पेयजल किल्लत का सामना भी करना पड़ रहा है। मामले में उपमंडल अभियंता सुदेश कुमारी का कहना है कि नपा की ओर से लगातार पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। ऐसे में वह अब नपा को नोटिस भिजवाएंगी।
शहर के अंदर नालों पर दो से तीन दिन में स्लैब रखवाने का काम किया जाएगा। नालों को साफ करवाया गया है। मलबे को नालों के पास से उठाया जा रहा है। नालों की सफाई के बाद दुकानदारों को राहत मिल सकेगी।
संदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका